बिना ओवन के इस तरीके से बनाएं बेकरी स्टाइल रेड वेलवेट केक: Red Velvet Cake Recipe Without Oven
महिलाएं कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके बिना ओवन के रेड वेलवेट केक घर पर बना सकती हैं।
Red Velvet Cake Recipe Without Oven: बच्चों से लेकर बड़ों तक को चॉकलेट केक पसंद होता है। लेकिन, रेड वेलवेट केक के भी कम चाहने वाले नहीं है। अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि वह रेड वेलवेट केक को घर पर आसानी से नहीं बन पाती हैं। क्योंकि, इसे बेक करने के लिए ओवन की जरूरत पड़ती हैं। जबकि, ऐसा कुछ नहीं है। आप चाहे तो बाकी के केक की तरह रेड वेलवेट केक भी अपने घर पर बिना ओवन के आसानी से बना सकती हैं। जिसकी रेसिपी आज हम आपको बताने वाले हैं।
रेड वेलवेट केक बनाने की सामग्री

दो कप -मैदा
दो चम्मच -बेकिंग पाउडर
एक चम्मच -कोको पाउडर
ताजा मक्खन
पीसा हुआ चीनी
दो ताजे- अंडे
एक चम्मच- वेनीला ऐसेंस
एक कप -ताजा बटर मिल्क
एक चम्मच-बेकिंग सोडा
एक चम्मच-नमक
एक चम्मच-रेड फूड कलर
रेड वेलवेट केक बनाने की विधि

रेड वेलवेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और एक चम्मच बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसे एक साइड में रख दें और दूसरे बर्तन में बटर डालें और उसमें चीनी मिला दे। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। जब तक यह खुला हुआ क्रीमी ना हो जाए। जब बटर का मिश्रण क्रीमी हो जाए, तब इसमें कोको पाउडर डालकर मिक्स कर दें। अब इसमें 2 अंडे फोड़कर डालें और अच्छे से फेटें। इसके बाद मिश्रण में वनीला एसेंस मिलाएं और सभी सामग्रियों को अच्छे से फेंट लें। अब अपने मिश्रण में रेड कलर डालकर मिक्स कर देंगे। अब मैदा और बेकिंग पाउडर का जो मिश्रण तैयार किया गया था, उसे एक चम्मच बटर के बैटर में डालते हुए करछी की मदद से चलाते जाएं। अब सामग्री के अनुसार मिश्रण में बटर मिल्क भी डाल दें।
वहीं, अब सभी चीजें अच्छे से मिक्स करने के बाद रख दें। केक के लिए आपका बैटर तैयार है। अब ऊपर से बेकिंग सोडा और विनेगर भी मिला दें। इसके बाद केक को बेक करने के लिए पहले केक बनाने के बर्तन को कढ़ाही में रखकर हल्का गर्म कर लें। अब बेकिंग टिन को ऑयल से ग्रीस करें। फिर बटर पेपर लगा दें। ध्यान रखें कि अगर आपके पास बटर पेपर नहीं है, तो आप टीन के ऊपर हल्का मैदा डालकर उसे सेट कर सकती हैं। अब केक के बैटर को बेकिंग टिन में बराबर फैला दें। अब गर्म पैन में आधा किलों नमक डाले और उसे गर्म करें। अब ऊपर से स्टैंड रखें और केक वाले टिन को स्टैंड के ऊपर रख दें।
अब आप कढ़ाही को ढक दें। जब नमक और केक टिन गर्म हो जाए तो। केक मिश्रण डालकर इसे लो फ्लेम पर आधे घंटे तक के लिए बेक करें। इसके बाद केक में टूथपिक डालकर चेक कर लें। आपकी अगर टूथपिक सादी बाहर आ जाती है, तो समझ जाइए कि केक सजाने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं, अब केक को सजाने के लिए इसकी आइसिंग करना शुरू करें। आप बाजार से क्रीम आइसिंग खरीदकर इसपर फैला सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर बने विपिंग क्रीम से भी गार्निश कर सकते हैं। सबसे पहले केक के ऊपर क्रीम लगाएं और चॉकलेट की टॉपिंग करें। इससे केक अच्छा दिखेगा। अब आपका रेड वेलवेट केक तैयार है।
