मसाला चाय पीयर स्कोन्स
मसाला चाय पियर स्कोन्स: चाय के मसालों और पियर्स का सबसे अच्छा मेल है। यह बहुत स्वादिष्ट होता है। पियर स्कोन्स को आप एक गर्म चाय के कप या व्हिप्ड क्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इन्हें बनाने में एक घंटे से भी कम समय लगता है और खाने में बहुत अच्छे लगते हैं। इन स्कोन्स में छोटे-छोटे फलों के टुकड़े होते हैं लेकिन फिर भी यह बहुत सॉफ्ट होता है, इसके कोने बहुत क्रिस्पी होते हैं और ऊपर से भी हल्का करारा।
सामग्री:
- 2 कप मैदा
- ½ कप चीनी
- 1 टी बैग या 1 छोटा चम्मच काली चाय पत्ती का पाउडर
- 2 छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर
- ½ छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जायफल का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सूखी अदरक का पाउडर
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लौंग का पाउडर
- 1 स्टिक बटर, ½ कप दही
- 1 कप पकी नाशपाती
- 1 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रेक्ट
विधि:-
- सबसे पहले ओवन को 200 डिग्री पर पहले से गर्म करने रख दें।
- एक बाउल में मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से घोल लें।
- अब काली चाय पत्ती के पाउडर को अपने हाथ में लेकर क्रश करें और मैदे में डाल दें।
- बाकि बचे सभी सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिला लें।
- बटर की स्टिक को लें और उसे छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर इस मिश्रण में मिला दें।
- अपने हाथों से इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर इसका क्रम्बली सा टेक्सचर बना लें। इसमें कटी नाशपाती, दही और वैनिला एक्सट्रेक्ट मिलाकर एक स्पैचुला की मदद से फोल्ड करें। एक दो चम्मच पानी मिलाकर इसका डोह बना लें।
- अपने किचन काउंटर को मैदे से डस्ट कर लें। इस पर बनाए हुए डोह को रखें।
- इसपे थोड़ा सा मैदा डालकर हल्के-हल्के से पैट करें और 1 इंच मोटा गोल आकार का बना लें।
- एक पैना चाकू लेकर अपनी पसन्द के हिसाब से चौकोर या त्रिकोण आकार में इसे काट लें।
- एक बेकिंग शीट लें और या तो उस पर पार्चमेंट पेपर रखें या इस शीट पर तेल लगा लें। इस शीट पर कटे चौकोर आकारों को रखें और इन सबके ऊपर चास से ब्रश करें।
- अब इस बेकिंग ट्रे को पहले से गर्म किये गए ओवन में रख दें और 25-30 मिनट, हल्का भूरा रंग होने तक बेक होने दें।
- ओवन में से निकालकर इसे ठंडा होने दें। मसाला चाय पियर स्कोन्स सर्व करने के लिए एकदम तैयार है। आप इन्हें गर्म चाय या व्हिप्ड क्रीम के साथ सर्व कर सकते हैं।
( रेसिपी सौजन्य: बिंजल पाण्डया (कॉन्टेस्ट विनर))
पीयर मूज चीज़ केक

सामग्री:
ओरियो क्रस्ट के लिए:
- ओरियो क्रंब्स 2 कप
- मैल्टेड बैटर 5 बड़े चम्मच
- चीज़ केक
- क्रीम चीज़ 800 ग्राम
- चीनी 1 कप
- मैदा 1 बड़ा चम्मच
- ग्रीक दही 2-3 कप
पीयर मूज के लिए:
- पकी हुई नाशपाती 2 बड़े
- मक्खन 2 बड़े चम्मच
- चीनी 1/3 कप
- नीबू का रस 2 छोटे चम्मच
- फिटी हुई क्रीम 1/3 कप
- जैलिटिन 1½ छोटे चम्मच
- ठंडा पानी 1 बड़ा चम्मच
विधि: क्रस्ट की विधि:
- ओवन को 325 फ्रास्ट पर गर्म करें।
- एक बाउल में कुकी क्रंब और पिघले हुए मक्खन को डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर बेकिंग डिश में बैटर को डालें।
- इसे 10 मिनट के लिए बेक करें, फिर इसे ठंडा करें।
- ओवन का टैम्परेचर 300 फॉरेहाइट पर कर दें।
चीज़ केक की विधि:
- अब बीट क्रीम चीज़ को 3 मिनट के लिए फेट लें।
- इसमें चीनी और मैदा मिलाकर 2 मिनट और बीट करें।
- इसमें ग्रीक योगर्ट डालकर मिलाएं।
- फिर इस बैटर को ठंडे किए क्रस्ट में डालकर 50-55 के लिए बेक करें, जब तक कि टॉप सेट होने के साथ हल्का ब्राउन होना शुरू हो जाए।
- इसे कम से कम 2 घंटे के लिए ठंडा होने दें।
पीयर मूज की विधि:
- नाशपाती को छीलकर काट लें। फिर एक पैन में नाशपाती, मक्खन और नीबू के रस डालकर धीमी डालकर पर पकाएं।
- जब तक कि यह और मुलायम न हो जाए।
- ठंडा करके इसकी प्यूरी बना लें।
- ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- क्रीम को अच्छी तरह फेंट लें।
- एक छोटे बाउल में एक चुटकी जिलेटिन को ठंडे पानी में डालकर 5 मिनट के लिए रख दें। फिर इसे माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए पकाएं ताकि मैल्ट हो जाए।
- पीयर प्यूरी को फिंटी हुई क्रीम में मिलाएं। फिर इसमें जैलिटिन वाला पानी डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर इस मूज को चीज़ केक के ऊपर डालकर फैलाएं।
- 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ठंडा होने के लिए और फिर स्लाइस मेें कट कर सर्व करें।
( रेसिपी सौजन्य: एश दास)
नाशपाती और चुकंदर का सूप

सामग्री:
- चम्मच जैतून का तेल
- 1 छोटा गाजर (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ) 1 अजवाइन डंठल (बारीक टुकड़े)
- 2 लहसुन की कली (खुरदुरी पिसी हुई)
- 3 नाशपाती (छिली और क्यूब में कटी हुई) छिलके को गार्निश करने के लिए बचा कर रखें
- 2 छिले और बारीक कटे हुए चुकंदर
- ½ छोटा चम्मच काली मिर्च (कुचली हुई)
- चुटकी भर ताजा या सूखी रोजमैरी
- नमक स्वादअनुसार
- 1 लीटर गर्म सब्जी का स्टॉक
गार्निश:
गाढ़ी क्रीम, 1 चम्मच नमकीन कद्दू के बीज
विधि:
- एक भारी सॉस पैन में जैतून का तेल गरम करें और गाजर, अजवाइन डंठल, प्याज और लहसुन को लगभग 5 मिनट नरम होने तक तलें। (सामग्री जल न जाए, इसके लिए बाद में भी लहसुन डालें)।
- अब नाशपाती और चुकंदर को कुछ मिनट के लिए चला के छोड़ दें।
- इसके बाद इसमें सब्जी का स्टॉक मिलाएं और घंटे भर तक उबाल लाने के लिए मिश्रण को धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- थोड़ा ठंडा हो जाने के बाद ब्लेंडर के माध्यम से मिश्रण को स्मूथ करें।
- अब सूप को सॉस पैन में डालकर हल्का गर्म करें। स्वादानुसार इसमें नमक डालें, ताजा या सूखे रोजमैरी और चुटकी भर कुचली हुई काली मिर्च डालें।
- अब सूप को नमकीन कद्दू के बीज और गाढ़ी क्रीम के साथ गार्निश करें। अब गर्म-गर्म सूप को क्रस्टी ब्रेड के साथ सर्व करें।
( रेसिपी सौजन्य: विशाल अमीन)
एगलेस पीअर एंड चॉकलेट केक डेज़र्ट ग्लास

सामग्री:
- 200 ग्राम कंडेन्स्ड मिल्क
- 1/4 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 3/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 2 टेबल स्पून बटर
- 3/4 कप मैदा
- 150 ग्राम डार्क चॉकलेट
- 3 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम
- 2½ टेबलस्पून बारीक कटे अखरोट
- 1 नाशपाती स्लाइस में कटे हुए
- फेंटा हुआ क्रीम जरूरत अनुसार
- चॉकलेट सॉस जरूरत के अनुसार
विधि:
- सभी सामग्री को एक जगह रखें।
- ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।
- केक पैन को ऑयल से ग्रीस करें।
- हल्का मैदा छिडक़े और पैन से अत्यधिक तेल हटा दें।
- एक बोल में कंडेन्स्ड मिल्क, बेकिंग पॉवडर, बेकिंग सोडा और एसेंस मिक्स तब तक मिक्स करें जब तक कि ये मिश्रण हल्का न हो जाए।
- इसमें बटर मिलाएं और फिर से तब तक फेंटे जब तक ये हल्का न हो जाए।
- गनैश (केक व पेस्ट्रीज़ में डाला जाने वाला चॉकलेट और क्रीम से बना आइसिंग या सॉस) बनाने के लिए पहले क्रीम को गर्म करें और फिर उसमें चॉकलेट मिलाकर पिघलने दें। इसी समय इसमें थोड़ा सा मैदा और अखरोट मिक्स करें।
- पहले से तैयार मिश्रण में थोड़ा दूध डालकर उसे पतला करें।
- अब इस घोल को पहले से तैयार पैन में डालें। ऊपर से नाशपाती की स्लाइस सजाएं और 190 डिग्री सेल्सियस पर 35-40 मिनट के लिए बेक करें। कोशिश करें कि केक को तब तक बेक करें जब तक कि केक टेस्टर केक के बीच से एकदम आराम और आसानी से निकल ना जाए।
- ओवन बंद होने के बाद भी केक को 10 मिनट के लिए अंदर ही रहने दें। फिर केक को वायर रैक पर उलटें और फिर इसे सीधा करें। केक को हर तरफ से चॉकलेट सॉस से कवर कर दें।
- अब केक को पीस में काटें और उन्हें ग्लास में डालें। ऊपर से थोड़ा चॉकलेट सॉस और अखरोट डालें। अब क्रीम, अखरोट और नाशपाती से सजाएं। फिर से चॉकलेट सॉस डालें।
( रेसिपी सौजन्य: वागमी)
