ये लगभग हर किसी को पता है की हमारे किचन में ऐसी कई चीज़ें हैं जो ब्यूटी, हेल्थ और अन्य कामों में मददगार होती हैं। और इनमें से ही कुछ ऐसी भी चीज़ें हैं जिनके हेल्प से किचन में भी आपका काम आसान हो जाता है। पढ़िए –

  • कटहल काटते समय हाथों और छुरी पर तेल लगा लें ऐसा करने से कटहल का दूध हाथ और छुरी पर चिपका नहीं।
  • नूडल्स बनाते समय पानी में थोड़ा रिफांइड डाल दें नूडल्स आपस में चिपकेगें नहीं।
  • कढ़ी के लिए पकोड़ी बनाते समय बेसन में चुटकी भर सोडा डाल दें, पकौड़ी शानदार बनेंगी।
  • कढ़ाई गन्दी हो तो उसे नींबू के छिलके से रगड़कर साफ करें।
  • दाल में कीड़े न लगे इसके लिए उसमे कैस्टर आयल की कुछ बूंदे दाल कर स्टोर करें. 
  • नींबू का रसनिकालने के बाद छिलके पर थोड़ा सा नमक लगाकर सप्ताह में एक बार दातों पर रगड़ने से चमक आती है।