सामग्री :
मीडियम आकार के 4 आलू, कॉर्नफ्लोर 4 बड़े चम्मच, चावल का आटा 1 बड़ा चम्मच, नमक व मिर्च स्वादानुसार, फ्राई करने के लिए थोड़ा-सा रिफाइंड ऑयल।
विधि :
कच्चे आलू को कद्दूकस कीजिए। उसमें उपरोक्त लिखी सामग्री मिलाएं और नॉनस्टिक तवे पर मोटा-मोटा फैला दें। चीले की तरह दोनों तरफ लाल होने तक सेंकें। ब्रेकफास्ट पोटैटोज़ तैयार है।
चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
