सामग्री:
मूंगफली 350 ग्राम, बेसन 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, बेकिंग पाउडर चुटकी भर, भुना हुआ ज़ीरा 2 छोटे चम्मच, हरा धनिया 3-4 छोटे चम्मच, तेल, दही 1/2 किलो।
 
विधि:
छिली हुई मूंगफली को भून लें। फिर उसे पानी में भिगो दें। 1 घंटे के बाद छान लें और मिक्सी में बारीक पीस लें। अब मूंगफली की पिट्ठी में बेसन, नमक, सोडा डाल कर फेंटे। अच्छे से फेंटने के बाद कड़ाही में तेल डालें और बड़े तल लें। फिर पानी
में डुबो दें। सर्व करते समय दबा कर प्लेट में डालें, ऊपर से फेंटी हुई दही, हरा धनिया, पिसा ज़ीरा, थोड़ी लाल मिर्च के साथ आप चाहें तो मीठी चटनी भी डाल सकते हैं।