सर्विंग– 4 लोगों के लिए, तैयारी में समय-15 मिनट, बनने में समय 3 घंटे
सामग्री:
- 1 लीटर दूध,
- मिली-जुली मिठाइयां (पेड़े, काजू कतली, रसगुल्ले आदि)
- मैश की हुई 2 कप,
- चीनी 2 कप,
- बटर 150 ग्राम, इलायची पाउडर 1 चम्मच,
- काजू-बादाम 5-5,
- ऑरेंज कलर 1 चुटकी।
विधि: स्टेप 1.
- मिठाइयों को एक बर्तन में मैश कर लें।
- 1-2 काजू कतली को सजाने के लिये साबुत रख लें।
- अब एक भारी तले का पैन लेकर उसमें दूध डालकर गैस पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
- जब दूध गर्म हो जाए और उबलने लगे तो उसमें (काजू कतली, ड्राई फ्रूट्स छोड़कर) सभी सामग्री डालकर चलाती रहें।
- ध्यान रहे दूध में गांठें बिल्कुल ना पड़ें।
स्टेप 2.
- अब दूध को आंच से उतारकर ठंडा करें।
- उसे एक बाउल में निकाल कर काजू कतली व ड्राई फ्रूट्स से सजाकर फ्रिज में 1 या 2 घंटे तक रखे।
- ठंडा होने पर सर्व करें।
