सर्व- 2,तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय-40 मिनट
सामग्री-
- कच्चे भुट्टे 3
- मूंगफली दाने आधा कप
- तिल 25 ग्राम
- नारियल का चूरा 25 ग्राम
- खोया 200 ग्राम
- मेवे इलाचयची
- काजू
- बादाम
- पिस्ता आधा कप
- 100 ग्राम उड़द दाल
- आधा कप दही
- इमली 50 ग्राम
- गुड़ 50 ग्राम हींग
- जीरा
- लालमिर्च
- काला नमक
- भुना जीरा आवश्यकतानुसार
विधि-
चटनी बनाने की विधि-
- इसके लिये एक दिन पूर्व इमली व गुड़ भिगो दें।दूसरे दिन कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर इमली व गुड़ का छना मिश्रण मिलाकर हींग, जीरा से छौंक दें।
- नमक लाल मिर्च डाल दें। उबालकर आधा कर लें। चटनी तैयार है।
बड़े बनाने की विधि-
- सबसे पहले उड़द की दाल एक दिन पहले भिगो दें।
- अब दूसरे दिन भुट्टे को कस लें।मूंगफली, तिल, मेवा व खोये को भून लें।अब उड़द दाल, मूंगफली तिल व मेवा पीस लें।
- कसे हुए भुट्टे में उड़द की दाल व खोया मिला लें।इस मिश्रण में मूंगफली, तिल, नारियल का चूरा व नमक मिला लें।
- तैयार मिश्रण में हल्का पानी डालकर मनपसंद आकार के बड़े बनाकर तेल में मध्यम आॅंच पर तल लें।इन बड़ों को प्लेट में रखकर मथा हुआ दही और इमली की चटनी डालें इसमें काला नमक व भुना जीरा बुरक कर सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
फेस्टिवल्स पर बनाएं बेसन के ये स्पेशल स्नैक्स
अपने मेन्यू में शामिल करें होमशेफ्स की यम्मी एंड हैल्दी रेसिपीज़
