स्कूल गोइंग बच्चों को ज्यादा पोषण की आवश्यकता होती है क्योंकि वो ग्रोइंग स्टेज में होते हैं और उनका शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास हो रहा होता है। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को स्कूल के लिए ऐसा भोजन दिया जाए जो उनको स्वाद के साथ भरपूर पोषण प्रदान करे।
बच्चों को ऐसे पोषण से भरपूर भोजन के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए
- बच्चों को उनके टिफ़िन बॉक्स में हैल्दी फ़ूड ही दें जैसे रोटी , सब्ज़ी ,चावल , साबुत अनाज , हरी सब्जियां , ऑमलेट आदि।
- बच्चे जब ग्रुप में खाना कहते हैं तब वो ऐसी चीज़ें भी खा लेते हैं जो कि आमतौर पर उन्हें स्वाद में पसंद न हों।
- बच्चों के लंच बॉक्स में फलों को भी शामिल करें साथ ही ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम , अख़रोट भी दें।
- याद रखें कि आपका मकसद सिर्फ बच्चे की पसंद से उसका पेट भरना ही नहीं है बल्कि पोषण से भरपूर भोजन कराना है। ऐसे में बच्चों को जंक फ़ूड या फ़ास्ट फ़ूड न दें।
- यदि बच्चा छोटा है और अपने आप ठीक से भोजन नहीं कर सकता है तो उसकी टीचर को इस बात का ध्यान रखने को कहें कि बच्चे ने ठीक से लंच खाया है या नहीं।
- बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट बहुत ज़रूरी है इसलिए उसे सुबह ज़रूर कुछ हेल्दी खिलाएं।
- किसी दूसरे बच्चे का उदाहरण देकर बच्चे को अपना टिफ़िन फिनिश करके लाने को बोलें।
- याद रखें कि खाना पोषित होने के साथ सुरक्षित भी होना चाहिए। इसलिए कभी भी स्कूल के लिए बासी खाना न दें या फिर ऐसा कोई भोजन जो जल्दी खराब हो सकता है वो लंच बॉक्स में न दें।
- जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के टिफ़िन बॉक्स में गरम खाना न दें और स्टील का टिफ़िन प्रयोग करें।
