चिकन डिमसिम
सर्व-2 तैयारी में समय-10 मिनट बनने का समय 20 मिनट
सामग्री
- मैदा 2 कप,
- घी 2 चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- बोनलेस चिकन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 कप गाजर
- 2 पत्तागोभी
- 1 कप, थोड़ा सोडा,
- मोमो स्टैण्ड,
- काली मिर्च 1/2 चम्मच,
- धनिया पत्ती।
विधि
- गाजर और पत्तागोभी को महीन-महीन काट लें,
- चिकन के भी महीन टुकड़े कर लें।
- नमक, काली मिर्च, धनिया पत्ती मिला दें।
- मैदे में सोडा, नमक और घी का मोयन डालकर गूंद लें।
- अब मैदे की छोटी-छोटी लोई लेकर तैयार स्टफिंग भरती जायें और डिमसिम की शेप दें।
- भाप में पकाते हुए (मोमो स्टैंड पर) सारे डिमसिम तैयार कर लें।
- लहसुन की चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।
फ्राइड नूडल्स विद वेज सॉस

सर्व- 4, तैयारी में समय-10 मिनट, बनने में समय-15 मिनट
सामग्रीः
- 1 नूडल्स का पैकेट
- 2 गाजर
- 6 टमाटर
- 4-5 प्याज,
- बीन्स 1 कप
- शिमला मिर्च 2
- नमक मिर्च स्वादानुसार
- टोमेटौ सॉस 4 चम्मच
- चीली सॉस 2 चम्मच,
- मिक्स हर्ब।
विधि
- नूडल्स को करारे फ्राई कर उतार लें।
- गाजर, प्याज, बीन्स व शिमला मिर्च को लम्बे काट लें।
- टमाटर को उबालकर छान लें।
- सब्जियों को बॉयल करके हल्का-सा मक्खन में फ्राई करें।
- नमक डालें।
- सारी सब्जियों को टमाटर की ग्रेवी में डालकर उबलने दें।
- सॉस मिलाकर फ्राई नूडल्स के साथ सर्व करें।
चिकन डम्पलिंग्स

तैयारी में समय-10 मिनट, बनने का समय 20 मिनट
सामग्री
- गाजर कद्दूकस किया हुआ।
- 1 कप चिकन (महीन -महीन टुकड़ों में कटा )
- 1 कप पत्तागोभी (कद्दूकस की हुई) 1 कप
- 1 शिमला मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़े,
- नमक कॉर्न फ्लोर,
- तेल,
- सोया सॉस 1 चम्मच,
- चीली सॉस,
- 2 चम्मच काली मिर्च
- लहसुन 1 कली,
- अदरक थोड़ा -सा,
- हरी मिर्च 2,
- हरी प्याज 4।
विधि
- गाजर, पत्तागोभी चिकन में नमक मिला लें।
- थोड़ा कॉर्न -फ्लोर मिलाकर गोल-गोल लड्डू जैसे बना लें।
- कड़ाही में तेल डालकर अदरक, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन के पेस्ट को भूनें।
- शिमला मिर्च को डालें फिर पकने दें।
- सारे सॉस डाल दें। नमक, काली मिर्च डालकर सारे डम्पलिंग्स डाल दें। कार्नफ्लोर घोलकर आधा कप डाल दें।
- नमक और प्याज की पत्ती ऊपर से डाल कर सर्व करें।
ये भी पढ़ें –
सेवई और अंडे से बनाएं टेस्टी टैडी
क्विक रेसिपीज जो सभी को लुभाएं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
