मैंगो-मिंट लस्सी
सामग्री :
- ताजा आम का गूदा 100 ग्राम,
- दही 50 ग्राम,
- आइस क्यूब्स 6,
- शहद 10 ग्राम,
- ताजा पुदीने के पत्ते 20 ग्राम।
विधि :
- पुदीने के पत्तों के अलावा सभी सामग्री को एकसाथ मिलाकर एक ब्लैंडर में स्मूथ होने तक ब्लैंड करें।
- अब इसे पुदीने के पत्तों से सजाकर और खूबसूरत ग्लास में डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
- अगर आपको यह ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।

कच्ची कैरी शरबत
सामग्री :
- कच्चे आम (कैरी) 100 ग्राम,
- पोदीना के पत्ते 50 ग्राम,
- चीनी 50 ग्राम,
- भुना हुआ जीरा पाउडर आधा चम्मच,
- नमक स्वादानुसार,
- पानी 150 मिली।
विधि :
- कच्चे आमों को धो कर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
- इसे पोदीना पत्तियां, जीरा पाउडर, पानी और नमक के साथ मिलाकर फूड प्रोसेसर या मिक्सर में डालें और इसको स्मूथ जूस बनने तक चलाएं।
- इस जूस को छलनी में छान कर सुंदर ग्लास में डालें। आप चाहें तो कच्ची कैरी के छोटे-छोटे टुकड़े इसमें मिला सकते हैं।
- आइस क्यूब्स के साथ सर्व करें।
आम-इलाइची स्मूथी

सामग्री :
- पका आम 100 ग्राम,
- सादा दही 85 ग्राम,
- दूध 100 मिली,
- शहद 10 ग्राम,
- इलाइची के दाने 6।
विधि :
- आम का छिलका छील कर गूदा अलग कर लें।
- गूदे को मिक्सर या फूड प्रोसेसर में स्मूथ होने तक पीसें।
- इसमें ठंडा दही और ठंडा दूध डालें और तब तक मिक्सर में चलाएं जब तक यह अच्छी तरह से मिलकर हल्का यानी झागदार न हो जाए।
- शहद डाल कर इसे स्वादानुसार मीठा करें। लंबे ग्लास में डालें।
- ऊपर से इलाइची के दाने डालकर सर्व करें।
मैंगो-एवोकेडो मार्गेरिटा

सामग्री :
- छिला और टुकड़ों में कटा आम 100 ग्राम,
- छिला और पका एवोकेडो 50 ग्राम,
- ताजा नींबू का रस आधा चम्मच,
- टकीला 15 मिली,
- संतरे का रस 30 मिली,
- चीनी 30 ग्राम,
- ट्रिपल सेक मैंगो फ्लेवर लिकर 20 मिली,
- नींबू के टुकड़े (एक ड्रिंक के लिए एक)।
विधि :
- एक फूड प्रोसेसर में आम, एवोकेडो, नींबू का रस, टकीला, संतरे का रस, चीनी और मैंगो फ्लेवर लिकर को मिलाकर स्मूथ होने तक ब्लैंड कर लें।
- अब इस मिश्रण को चार ग्लास में बराबर-बराबर डाल दें।
- ग्लास के किनारे पर नींबू के गोलाकार टुकड़ों को सजाकर चिल्ड सर्व करें।
मैंगो मिमोसा

सामग्री :
- आम का गूदा (चिल्ड) 100 ग्राम,
- ठंडा पानी 150 मिली,
- ताजा नींबू का रस 30 मिली,
- आइस क्यूब्स 6 पीस,
- ताजा पुदीने के पत्ते 20 ग्राम।
विधि :
- पुदीने के पत्ते और नींबू का रस को एकसाथ मिलाकर खुशबू आने तक मसलें।
- आम के गूदे को ब्लैंडर में पीस लें और छलनी में छान लें।
- इसमें पुदीना और नींबू के मिश्रण को मिलाएं।
- इस मिश्रण को ढक कर कम से कम एक घंटे तक रख दें।
- अगर आप स्मूथ ड्रिंक चाहते हैं तो इसे छानकर आइस क्यूब्स मिलाकर ग्लास में सर्व करें।
- आप इसे यूं ही पुदीना पत्तों के साथ आइस क्यूब्स मिलाकर भी ग्लास में सर्व कर सकते हैं।
