ज़ुकीनी एंड स्पिनिच सूप

सामग्री:

  • स्पिनिच 40 ग्राम
  • ज़ुकीनी 40 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल 10 ग्राम
  • प्याज़ (स्लाइस में कटे)10 ग्राम
  • लहसुन 5 ग्राम
  • सेलेरी चोप्ड 5 ग्राम
  • पेपरकॉर्न (पूरे) 3 ग्राम
  • पेपरकॉर्न (क्रश्ड) 3 ग्राम
  • वेजेटेबल स्टॉक 200 मिली
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

  1. एग गहरे बर्तन में ऑलिव ऑयल को गरम करें, इसमें पेपरकॉर्न डालें इसके बाद सेलेरी, लहसुन और स्लाइस में कटे प्याज़ डालकर ग्लॉसी होने तक सौते करें।
  2. इसमें ज़ुकीनी डालें और इसे नमक और पेपर के साथ सीजन करके सौते करें।
  3. अब वेजेटेबल स्टॉक डालकर हल्की आंच पर पकाएं।
  4.  अब सारे सीजनिंग के साथ स्पिनिच भी डालें और गरमागर्म सर्व करें।

  अगले पेज पर भी पढ़ें- ज़ुकीनी ब्रुश्चेटा

 

ज़ुकीनी ब्रुश्चेटा

 सामग्री:-

  • ज़ुकीनी 100 ग्राम
  • बागुएटा ब्रेड 1
  • फेटा चीज़ 40 ग्राम
  • ब्लैक ऑलिव्स 5
  • लहसुन 1 कली
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च 3 ग्राम

विधि:-

  1. बागुएटा ब्रेड और टोस्ट को स्लाइस करें और इसे टोस्ट करें।
  2. ज़ुकीनी को स्लाइस करें और इसे नमक और पेपर के साथ मैरिनेट करें और इसके बाद इसे ग्रिल करें।
  3. अब ब्लैक ऑलिव्स को स्लाइस करके रखें। लहसुन की कली को काटें और इसे टोस्टेड बाग्यूटेड के ऊपर रगड़ें।
  4. अब ग्रिल्ड ज़ुकीनी और ब्लैक ऑलिव्स को टोस्टेड ब्रेड के ऊपर अच्छी तरह अरेंज करें और सर्व करें।

  अगले पेज पर भी पढ़ें- ज़ुकीनी एंड अरुगुला सलाद

ज़ुकीनी एंड अरुगुला सलाद

 

सामग्री:

  • अरुगुला लैट्यूस 100 ग्राम
  • ज़ुकीनी 50 ग्राम
  • चेरी टोमैटो 
  • कालामाटा ऑलिव्स 5
  • क्रैक्ड काली मिर्च 3 ग्राम
  • सी सॉल्ट 8 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल 20 मिली
  • बाल सामिक विनेगर 10 मिली

विधि:-

  1. ज़ुकीनी को राउंड शेप में काटकर नमक और पेपर के साथ मैरिनेट करें। अब ज़ुकीनी को ग्रिल करें। चैरी टोमैट को कट करें वन बाय टू में।
  2. बालसैमिक वेनेगर, क्रैक्ड ब्लैक पेपर, सी सॉल्ट और ऑलिव ऑयल के साथ ड्रेसिंग तैयार करें।
  3. एक सलाद बाउल में चैरी टोमैटो और ऑरग्यूला लैट्यूस को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें थोड़ा सा ड्रेसिंग करके धीरे-धीरे मिलाएं।
  4. अब सलाद बाउल में ग्रिल्ड ज़ुकीनी और कालामेटा ऑलिव्स के साथ अच्छी तरह अरेंज करें। अब बची हुई ड्रेसिंग सलाद पर डालें।

 अगले पेज पर भी पढ़ें-…………

ज़ुकीनी पोटैटो हश

ज़ुकीनी पोटैटो हश

 

 

सामग्री:-

ज़ुकीनी 1,

पोटैटो 1,

जायफल (कटे) 3 ग्राम,

पार्सले 5 ग्राम,

बटर 15 ग्राम,

नमक स्वादानुसार l

विधि:-

  1. पहले आलू को उबालें और इसे ठंडा होने दें।  ठंडा होने के बाद आलू को छीलें।
  2. ज़ुकीनी और आलू को कद्दूकस करें।अब इसमें नमक, क्रैक्ड पेपर, जायफल और कटी पार्सले डालें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके साइड में रख दें।
  3.  अब एक पैन में बटर पिघलाएं और इसमें ज़ुकीनी मिक्सचर को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  4.  इसे खट्टी क्रीम के साथ गर्मागरम सर्व करें।

अगले पेज पर भी पढ़ें- ज़ुकीनी, टोमैटो और ब्रिंजल

 

ज़ुकीनी, टोमैटो और ब्रिंजल

सामग्री:-

  • ज़ुकीनी 1
  • टमाटर 2
  • बैगन-1
  • नमक स्वादानुसार
  • क्रैक्ड पेपर 03 ग्राम
  • ऑलिव ऑयल 20 मिली
  • रिफाइंड फ्लोर 10 मिली
  • मोज़ेरेला चीज़ 30 ग्राम
  • टोमैटो सॉस 50 ग्राम
  • लहसुन 5 ग्राम
  • ताज़ी तुलसी पत्ती 8 ग्राम

विधि:-

  1. बैंगन को गोल काटें और इस पर नमक छिड़कें। हल्का सा दबाकर इसमें से पानी निकाल दें।
  2. अब ज़ुकीनी को गोल काटकर नमक और मिर्च के साथ मैरिनेट करें।
  3. टमाटर को भी गोल काटें और इसे भी मैरिनेट करें नमक और मिर्च के साथ। अब बैगन और ज़ुकीनी पर आटा छिड़कें।
  4. इन सब्जियों को गरम प्लेट में रखकर ग्रिल करें और साइड में रख दें।
  5. अब एक पैन में ऑलिव ऑयल और लहसुन को ग्लॉसी होने तक सौतें करें। इसमें टोमैटो सॉस डालें।
  6. अब इसमें ताज़ी तुलसी पत्तियां डालें और नमक और मिर्च के साथ सीजन करें।
  7. एक डीप कंटेनर में टमाटर, बैंगन और ज़ुकीनी को लेयर में लगाएं।
  8. अब आधा टोमैटो सॉस और आधा मोजेरेला चीज़ फैलाएं।
  9. टमाटर, बैंगन और ज़ुकीनी की और भी लेयर एड करें। बाकी बचे टोमैटो सॉस और मोजेरेला चीज़ को फैलाएं। इसे अवन में पांच मिनट के लिए बेक करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें-

  1. कटहल के 5 स्वादिष्ट व्यंजन
  2. तिल गुड़ लड्डू
  3. पाइनएप्पल पनीर स्टिक