सर्व- 4,तैयारी में समय- 15 मिनट,बनने में समय-45 मिनट (जमने तक का समय)
सामग्री-
- दूध 400 मि.ली
- बूरा चीनी 200 ग्राम
- दही 900 ग्राम
- क्रीम 100 मि.ली.
- स्ट्राॅबरी एसेंस 1 छोटा चम्मच
- कटी स्ट्राॅबरी 2 कप
- जिलेटिन 2 छोटे चम्मच।
विधि
1. दूध और चीनी मिलाकर चीनी घुलने तक हिलाते रहें। लगातार चलाते हुए दही, एसेंस व क्रीम भी मिलाएं। मिश्रण को मिक्स होने तक फेंटते रहें।
2. पानी में जिलेटिन घोलें व हल्का गर्म करके मिश्रण में मिलाएं। कटी स्ट्राॅबरी डालकर फ्रिज में जमाएं।
3- कटी स्ट्राॅबरी से सजाकर ठंडी-ठंडी दही परोसें।
ये डेजर्ट्स भी पढ़ें-
