चिकन कोफ्ता इन कैलीफोर्निया वॉलनट ग्रेवी
सामग्री:
- कैलीफोर्निया वॉलनट 100 ग्राम
- चिकन स्टोक 800 मिली.
- हरी इलायची 2
- ताजा क्रीम 30 मिली.
- चिकन कीमा 400 ग्राम
- लहसुन पेस्ट
- 15 ग्राम
- जीरा पाउडर 10 ग्राम
- तेल 15 मिली.
- टमाटर पेस्ट 30 ग्राम
- हरी मिर्च 5
- लाल मिर्च पाउडर 5
- अदरक पेस्ट 15 ग्राम
- प्याज मध्यम आकार की 2
- गरम मसाला पाउडर 2 ग्राम
- नमक स्वादानुसार
विधि:
- एक बाउल में चिकन कीमा, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिलाएं।
- टेबल स्पून से बराबर-बराबर भाग करें।
- हर भाग को गोल कर कोफ्ता बनाएं।
- चिकन स्टोक को उबालें और हरी इलायची को कूटकर चिकन में डालें।
- चिकन कोफ्ता डालकर धीमी आंच पर रखें और पकने व पानी सूखने तक पकाएं। आंच से उतारकर अलग रखें। हरी मिर्च धोकर काटें।
- कैलीफोर्निया वॉलनट और टमाटर अलग-अलग उबालें।
- दोनों का महीन पेस्ट बना लें। साफ पैन में तेल गर्म करें और प्याज पेस्ट डालें। तेल के सूखने तक चलाएं।
- अदरक, लहसुन पेस्ट व कटी हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर राई करें।
- टमाटर पेस्ट डालकर उबालें।
- कैलीफोर्निया वॉलनट पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आंच कम करें और ताजा क्रीम डालकर लगातार चलाएं।
- चिकन कोफ्ता डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- नमक डालें और गर्मागर्म परोसें।
बेरी पुलाव

सामग्री:
- बासमती चावल 475 ग्राम
- केसर 5 ग्रा.
- भुने हुए कैलीफोर्निया वॉलनट 250 ग्राम
- चीनी 45 ग्राम
- गर्मागर्म दूध 45 मिली.
- बारबेरीज या सूखे करौंदे 30 ग्राम ऑलिव ऑयल 45 मिली.
- प्याज स्लाइस में कटा 1 बड़ा
- नमक 22 ग्राम
- इलायची 5
- दालचीनी (एक छोटा टुकड़ा) 4 सेमी.
- तेजपत्ता 1
- लौंग 3,
- पिघला मक्खन 45 मिली.
विधि:
- चावल को पानी में कई बार धोएं और बाउल में रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी में 3 घंटे तक भिगोकर रखें।
- केसर और 15 ग्राम चीनी मिलाएं और पाउडर बनाकर एक छोटे बाउल में रख दें। अब गर्म दूध डालें और हिलाकर तीन घंटे के लिए रख दें।
- बेरीज को अच्छी तरह धोएं और भीगने के लिए 20 मिनट तक रख दें। पानी निकाल दें और सुखाएं।
- मध्यम आकार के फ्राइंग पैन में तेल डालें। मंदी आंच पर रखें।
- गर्म होने पर प्याज डालकर पांच मिनट चलाएं और आंच को कम करें। सुनहरा होने तक पकाएं।
- अब इसमें सुखाई गई बेरीज और बाकी बची 30 ग्रा. चीनी भी डाल दें। एक-दो-बार चलाएं और आंच से उतार लें।
- ओवन को 160ø से. तक गर्म होने दें। अब घूमने वाले बाउल में 2.5 लि. पानी डालें।
- नमक, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता और लौंग डालें। इन्हें मिलाएं और चावल डालें।
- अब उबलते पानी में लगभग 5-6 मिनट तक पकने दें या फिर तीन-चौथाई पकने तक पकाएं।
- छलनी में छान लें। मध्यम आकार के ढक्कन वाले पैन में 15 मिली. पिघला मक्खन डालें।
- उस पर आधा चावल फैला दें। अब चावल के ऊपर एक चम्मच मक्खन फैलाएं।
- केसर का मिश्रण और आधा प्याज-बेरी का मिश्रण डालकर फैला दें।
- अब बचे हुए चावलों को फैला दें।
- इस पर बाकी बचा हुआ एक चम्मच मक्खन केसर मिश्रण और प्याज-बेरी का मिश्रण भी डाल दें। फॉयल और ढक्कन से कसकर बंद करें और 30 मिनट तक ओवन में बेक कर उतार लें और 10 मिनट के लिए रखें।
- परोसने से पहले चावलों को अच्छी तरह मिलाएं।
- भुने कैलीफोर्निया वॉलनट के टुकड़ों से सजाएं और परोसें।
शुगर फ्री कैलीफोर्निया वॉलनट पुडिंग

सामग्री:
- दूध 1.5 ली.
- पिसा हुआ कैलीफोर्निया वॉलनट 200 ग्राम
- शुगर फ्री 15 ग्राम
- पैन्को/ब्रेड के टुकड़े (क्रम्ब्स) 200 ग्राम दालचीनी 2 ग्राम
- लेमन जेस्ट 10 ग्राम
- ऑरेंज जेस्ट 5 ग्राम
विधि:
- दूध को दालचीनी, लेमन और ऑरेंज जेस्ट के साथ संग उबालें।
- चलाते रहें और धीरे से कैलीफोर्निया वॉलनट और पेन्को (ब्रेड के टुकड़े) डालें।
- गाढ़ा होने पर शुगर
- फ्री डालें और धीरे-धीरे चलाएं।
- आंच से उतारकर बाउल में डालें।
- भुने वॉलनट से सजाएं और गर्म या ठंडा करके परोसें।
ये भी पढ़ें-
गर्मियों के सुपर-5 कूल ड्रिंक्स
अचार को स्वादिष्ट बनाने के 5 नुस्खे
कैसे रखें खाद्य सामग्री को ताजा
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
