आडू-अनार चुस्की
सामग्री :
- आडू का रस 2 कप, अनार के दाने ½ कप
- गुलाब जल ½ छोटा चम्मच
- पिसी चीनी 2 बड़े चम्मच
विधि :
- सारी सामग्री एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसे चौड़े मुंह के छोटे ग्लासों में भरें और चुस्की स्टिक में लगाकर जमने के लिए रख दें।
- 2-3 घंटे बाद निकालें।
- अनार के दाने ऊपर से डालकर सर्व करें।
ब्ल्यू बेरी मैंगो पोप्सी

सामग्री :
- आम 2, जामुन 15-20, चीनी ½ कप
- नींबू का रस ½ छोटा चम्मच
- शहद 1 छोटा चम्मच
विधि :
- आमों को छीलकर गूदा अलग कर लें।
- गुठलियां फेंक दें।
- जामुनों को काटकर गुठलियां निकाल दें।
- गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- आम के गूदे में चीनी, शहद व नींबू का रस मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह फेंट लें।
- जामुन के टुकड़े डालकर तैयार मिश्रण को सांचों में भरें और जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।
- 5-6 घंटे बाद निकाल कर देखें। जम जाने पर ठंडी-ठंडी सर्व करें।
आम-अनार पोप्सी

सामग्री :
- पका हुआ सख्त आम 1
- अंगूर 100 ग्राम
- अमरूद का रस 500 मिली
विधि :
- अंगूरों को साफ करके घंटे भर के लिए फ्रीजर में रख दें।
- आम को छीलकर गूदे के छोटे टुकड़े काट लें।
- अंगूरों को भी फ्रीजर से निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- चौड़े मुंह के पतले ग्लासों में अमरूद का रस डालें।
- ऊपर से आम और अंगूर के टुकड़ों को डालकर मिला दें।
- पोप्सी स्टिक लगाकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
- सात-आठ घंटे बाद जमने पर पोप्सी ग्लासों से निकालें।
- आम के टुकड़ों व अंगूरों के साथ सर्व करें।
एप्पल अनार चुस्की

सामग्री :
- एपल जूस 150 मिली.
- अनार जूस 250 मिली.
- तरबूज गिरी 1 बड़ा चम्मच
- ग्लूकोज पाउडर 2 बड़े चम्मच
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
विधि :
- एपल जूस में 1 बड़ा चम्मच ग्लूकोज और आधा नींबू का रस मिलाएं।
- चुस्की मोल्ड में एक तिहाई तक डालकर जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।
- थोड़ी सी तरबूज गिरी बचाकर बाकी सारी सामग्री मिला लें।
- जब एपल जूस जमने लगे, तब उसके ऊपर अनार जूस का मिश्रण भरें और फिर से फ्रीजर में रखें।
- जब चुस्की पूरी तरह जम जाए, तब मोल्ड से निकाल लें।
- लंबाई में 2 भागों में काटकर तरबूज गिरी बुरकें और ठंडी-ठंडी सर्व करें।
केरी पोप्सीकल्स

सामग्री :
- केरी 1, पुदीने के पत्ते 20-25,
- चीनी 2 बड़े चम्मच,
- नमक स्वादानुसार।
विधि :
- केरी को उबाल लें। नरम हो जाने पर छील लें।
- गूदे को गुठली से अलग कर लें।
- नमक, चीनी व ½ लीटर पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- पुदीने के पत्तों को बारीक-बारीक काटकर मिला लें।
- तैयार जूस को पोप्सीकल्स के सांचों में भरकर फ्रीजर में रख दें।
- 4 से 6 घंटे बाद जम जाने पर सर्व करें।
डबल डेकर चुस्की

सामग्री :
- लोकाट 250 ग्राम
- चेरी 250 ग्राम
- ग्लूकोज पाउडर 8 छोटे चम्मच
- , बादाम के टुकड़े 2 छोटे चम्मच
- हरी चेरी 1 छोटा चम्मच
विधि :
- लोकाट के छिलके और बीज निकालकर मिक्सी में बारीक पीस लें।
- दो बड़े चम्मच पानी मिलाकर छान लें।
- जूस में 4 छोटे चम्मच ग्लूकोज मिलाएं।
- कुल्फी के सांचों को आधा-आधा भरकर फ्रीजर में रख दें।
- इसी प्रकार चेरी का जूस निकालें और ग्लूकोज मिलाकर फिर से कुल्फी के सांचों में बची ऊपर की आधी जगह में भरकर फिर से फ्रीजर में रखें।
- पूरी तरह जमने पर निकालें।
- बादाम के टुकड़े और हरी चेरी डालकर सर्व करें।
और भी मज़ेदार रेसिपीज़ के लिए क्लिक करें
गर्मियों की पार्टी करें इन कूल रेसिपीज के साथ
ट्राई करें कोल्ड एप्पल पिज़्ज़ा रेसिपी
