रसगुल्ले के नेस्ट

सामग्री- 4 बड़े रसगुल्ले, पिस्ते के महीन दाने 2 चम्मच, पेठे 3-4 छोटे अंगूर के साइज वाले, रसगुल्ले, क्रीम 1/2 कप।

विधि-रसगुल्लों को आधा-आधा काट लें, पिस्तों को रात भर पानी में भिगो के महीन-महीन काट लें। थोड़ी क्रीम रसगुल्लों के पर फैलाएं, एक तरफ पिस्ता दूसरी तरफ पेठे के लच्छे डालकर थोड़ी क्रीम से सजा दें व बीच में छोटे रसगुल्ले रखें।

स्पाइडर इडली

सामग्री-

इडली 2,चाॅकलेट साॅस 2 चम्मच, चोको चिप्स 1 पैकेट, स्पाइडर के हाथ-पांव के लिए कोई भी लंबी चाॅकलेट चेरी 2।

विधि-

इडली को चाॅकलेट साॅस से ढक कर उपर से चोको चिप्स अच्छी तरह डालें व लंबी चाॅकलेट से हाथ पैर बना दें, तथा आंखों के लिए चेरी का प्रयोग करें।

बादाम पिस्ता मलाई रोल

सामग्री-

1 किलो बादाम, 1/2 किलो पिस्ता, 800 ग्राम चीनी, 250 ग्राम चीनी थोड़ी केसर, इलायची पाउडर, और कड़ी मलाई, गाढ़ा दूध, कतरा हुआ पिस्ता और बादाम सजाने के लिए।

विधि

बादाम को अच्छी तरह पानी से धोकर रात भर के लिए भिगो दें। सुबह महीन पीसकर उसमें चीनी मिलाएं। कड़ाही में डालकर गैस पर चढ़ाएं। जब बादाम कड़ाही छोड़ने लगे, नीचे उतारकर ठंडा कर लें। पिस्ते को मारकीन के कपड़े में बांधकर 3-4 मिनट उबलते पानी में रखें। छीलकर ठंडे पानी में डालते जाएं और दरदरा पीस लें। कड़ाही में चीनी डालकर गैस पर चढ़ाएं और दो तार की चाशनी बनाकर उसमें पिस्ते डालकर 1-2 मिनट हिलाकर गैस बंद कर दें। इलायची और केसर को भी पिस्ते में ही डाल दें, गाढ़ा दूध भी इसी में मिला दें। बादाम की पिट्ठी के चार-पांच गोले बनाएं और बेलकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। उपर से मलाई लगाकर दूध डाल दें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।