सामग्री
 
 
½ कप (60 ग्राम)सूजी – 4 टेबल स्पून (40 ग्राम)चावल का आटा – 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)पाउडर चीनी – 1 टेबल स्पून (20 ग्राम)बेकिंग सोडा – ¼ छोटी चम्मच से कम दूध – 1 कप(250 लीटर)घी – 4-5 टेबल स्पून,
 
स्टफिंग के लिए सामग्री
 
1 कप (250 ग्राम)नारियल पाउडर या ग्रेटेड सूखा नारियल – 3/4कप (75 ग्राम)पाउडर चीनी – ½ कप (75 ग्राम)काजू – 8-10 (बारीक कटे हुए)इलायची पाउडर – ½छोटी चम्मच
 
विधि 
 
किसी बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए, इसमें सूजी, चावल का आटा, बेकिंग सोडा़, 1 टेबल स्पून पाउडर चीनी और दूध डालकर चिकना बैटर तैयार कर लें।
बैटर को 20 मिनिट के लिए रख दें।
 
स्टफिंग के लिए विधि
 
 एक पैन में मावा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते भूनें। मावा के हल्का सा कलर चेंज होने और उससे खुशबू आने पर गैस बंद कर दें। और मावा में नारियल पाउडर, पाउडर चीनी, इलायची और काट कर रखें। काजू भी डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्टफिंग बनकर तैयार है। अब इसे प्याले में निकाल लें और नॉन स्टिक तवा या पैन को गैस पर रखकर गरम करें।
अब 1 छोटी चम्मच घी डालकर चारों ओर फैला दें।  बैटर से 1 चम्मचा बैटर लेकर तवे पर डालकर पतला गोल फैला दें। चम्मच से घी चारों ओर किनारों पर डालें। निचली सतह से हल्का ब्राउन सिकने पर इसे पलट दें।  और दूसरी ओर से भी हल्का ब्राउन होने तक सेक लें। अब दोनों ओर से सिक जाने पर इसे प्लेट में निकाल लें। अब इसी तरह से दूसरा पैन केक बनाएं और सारे पैन केक इसी तरह से बना कर तैयार कर लें। अब बने हुए पैन केक पर 1 या 1.5चम्मच स्टफिंग की रखें और गोल- गोल फोल्ड करके रोल कर लें। इसी तरह सारे पातिशप्ता बनाकर तैयार कर लें।  इतने बैटर में लगभग 10-12 पातिशप्ता बनकर तैयार हो जाते हैं। स्वादिष्ट पातिशप्ता बनकर तैयार है।  जब भी आपका कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करे आप पातिशप्ता बनाईये और खाइये।