चाट के चटकारे का जिक्र आते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। हमारे इलाके में यूं तो कई तरह की चाट बनाई जाती है पर उनमें खास है छुहारे की चाट। जिसके स्वाद का कोई जवाब नहीं। आप चाहें तो आसानी से इसे घर पर भी बना सकते हैं।
सामग्री-
- अच्छी क्वालिटी के 10-12 नग छुहारे
- ताजी इमली
- गुड़ आवश्यकतानुसार
- किशमिश काजू
- गरम मसाला
- साबुत लाल मिर्च 2 या 3
- साबुत धनिया
- 3-4 लौंग
- नमक स्वादनुसार
विधि-
- छुहारे, इमली अमचूर भी ले सकते हैं तथा गुड़ काे 3 कप गुनगने पानी में भिगो दें।
- जब वे ठीक से गल जाएं तो उन्हें मैश कर लें।
- इस पेस्ट में भीगे हुए काजू किशमिश डाल दें।
- अब साबुत लाल मिर्च को इसमें डालकर हिलाएं।
- लौंग, साबुत धनिया व नमक स्वाद जितना डाल कर थोड़ी देर रखें।
- सर्व करते समय चुटकी भर गरम मसाला बुरकें।
- आपकी मनभावना चाट तैयार है।
- कचौरी समोसा, ढोकले, आलू परांठे या दही बड़े किसी के भी साथ इस अनोखी चाट का चटकारा लिया जा सकता है।
- मेहमान आपकी वाह वाही करते नहीं थकेगें।
ये भी पढ़ें-
