सामग्री-
1. 4 स्लाइस होलग्रेन सेैंडविच ब्रेड
2. 1 टेबलस्पून मेयोनीज
3. 1 टेबलस्पून सरसों का पेस्ट (राई) का पेस्ट
4. 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
5. 1 प्याज बारीक कटा हुआ
6. 1 खीरा बारीक कटा हुआ
7. 2 लेट्यूज के पत्ते
8. 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
9. 1 टेबल स्पून एकस्ट्रावर्जिन आॅलिव आॅयल
10. 2-3 स्लाइस टोफू
विधि-
1. टोफू के टुकड़ों को सरसों के पेस्ट में लपेटकर रखें। अब एक फ्राईंग पेन में आॅलिव आॅयल गर्म करें। उसमें टोफू डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करें।
2. ब्रेड स्लाइस को अच्छी तरह से टोस्ट करें। एक स्लाइस पर पर्याप्त मेयोनीज फैलाए और उस पर टोफू के टुकड़ों की एक परत लगाएं।
3. अब कटा प्याज, खीरा और टमाटर की परत लगाएं। काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें।
4. इसे ब्रेड के दूसरे पीस से ढक कर हल्के हाथों से दबाएं और उसे बीच से तिकोने आकार में काट कर हरी चटनी के साथ सर्व करे।
ये भी पढ़ें-
चटोरी गृहलक्ष्मी सरिता खुराना से सीखें हैल्दी जामुनी पनीर रेसिपी
चटोरी गृहलक्ष्मी विमला सिंह से सीखें नट्स एंड जैगरी सैंडविच रेसिपी
बनाएं टेस्टी पास्ता चाट
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
