सामग्री-

  • मैदा-1 कप,
  • सूजी-1 टेबल स्पून,
  • मोयन के लिए तेल,
  • 1 टी स्पून नमक -स्वादानुसार,
  • अजवायन चुटकी भर तेल तलेन के लिए।

दाल के लिए

  • चने की दाल-1 कटोरी,
  • मूंग की धुली दाल 1 टेबल स्पून,
  • नमक-स्वादानुसार,
  • हल्दी-1/2 टी स्पून,
  • गरम मसाला में टी स्पून,
  • अदरक हरी मिर्च पेस्ट 1 टी स्पून,
  • नींबू का रस-1 टेबल स्पून,
  • हींग चुटकी भर,
  • जीरा-1 टी स्पून,
  • तेल-1 टेबल स्पून

सर्विंग के लिए

  • दही-1 कप,
  • मीठी चटनी,
  • चटपटी हरी चटनी कटी धनिया पत्ती,
  • कटे प्याज नमक तथा चाट मसाला

विधि-

  1. एक बाउल में मैदा, सूजी, मोयन का तेल, नमक तथा अजवायन मिलाकर पानी से गूंथकर हल्के गीले कपड़े से ढककर रख दें।
  2. 10 मिनट बाद छोटी-छोटी लाई बनाकर पतला-पतला रोटी की तरह बेलकर गरम तेल में डीप फ्राई कर लें।
  3. इन्हें पहले से भी बनाकर एअरटाइट डिब्बे में रख सकता हैं।
  4. पकवान तैयार हैं।
  5. चने की दाल को पानी में भिगोकर रख दें।
  6. 2 घंटे बाद प्रेशर कुकर में चने की दाल, मूंग की दाल, नमक, हल्दी, गरम मसाला, अदरक हरी मिर्च पेस्ट तथा नींबू का रस व थोड़ा सा पानी डालकर 3-4 सीटी लगाएं फिर थोड़ा मैश कर लें।
  7. एक पैन में तेल गर्म करके हींग जीरे का तड़का लगाकर दाल में मिला दें।

सर्व करने का तरीका-

  • सर्विगं प्लेट में पकवान रखकर उसके उपर दाल का मिश्रण फैला दें
  • चम्मच से दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, धनिया पत्ती व कटे प्याज से सजाकर नमक व चाट मसाला बुरक कर सर्व करें।