मल्टी ग्रेन आटे से स्वादिष्ट भी व स्वास्थ्य वर्धक भी
सामग्री
- मल्टीग्रेन आटा-1 कप
- बेसन -1/2 कप
- रिफाइन्ड 2 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- मसाले हल्दी
- मिर्च पाउडर
- सौंफ पाउडर एवं 1/2 चम्मच सांबर मसाला
- आधा कटोरी बारीक करे मेथी व पालक
- थोड़ा सा हरा धनिया व हरीमिर्च बारीक कटी हई
विधि-
- आटा व बेसन मिलाकर घोल बनाएं उसमें मेथी पालक व मसालें मिलायें थोड़ी सी हींग भी मिलायें लगभग 15 मिनट रखा रहने दें।
- फिर एक नाॅनस्टिक पैन या तवे को गरम करके तेल से थोड़ा चिकना करें।
- व तवे पर घोल डालकर एक कटोरी से गोल कैला दें।
- जब किनारे छोड़ने लगे तो उसे पलट दें ।
- दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक कर चटनी या साॅस के साथ परोसें।
