लड्डू के माउस
सामग्री-

  • लड्डू 4,
  • लौंग 4,
  • स्प्राउट्स 1/2 कप,
  • बीटरूट पूंछ के लिए 1 खीरा।

विधि-

  1. लड्डू को हाथों से दबाकर चूहे का आकार दें,
  2. आंखों की जगह लौंग और नाक में बीट का टुकड़ा लगा दें।
  3. पूंछ में खीरे की डंडी काटकर लगाएं तथा
  4. चारों तरफ स्प्राउटस डालें।

फ्रूट रबड़ी
सामग्री-

  • 1 लीटर दूध,
  • केसर,
  • इलायची 4-5,
  • केला,
  • अंगूर 8-10 आम 1 खरबूजा,
  • अनार,
  • कीवी और मिले-जुले फल 1 कटोरी,
  • चीनी 100 ग्राम,
  • क्रीम 100 ग्राम।

विधि-

  1. दूध को बढ़िया से उबाल लीजिए तेज आंच पर।
  2. जैसे ही मलाई आए साइड करते जाएं।
  3. इस तरह सारी मलाई इकट्ठी करके दूध का घोल एक चौथाई हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  4. क्रीम, इलायची, केसर, चीनी, सारे फल दूध में मिला दें
  5. और फ्रिज में रख दें।
  6. ठंडा होने पर परोसें।

मैंगों फ्लावर
सामग्री-

  • आम 4 पके हुए,
  • छेना 250 ग्राम,
  • चीनी 100 ग्राम,
  • हरा रंग,
  • पीला रंग,
  • केसर के धागे।

विधि-

  1. आम की पतली स्लाइस फूल के आकार की काट लें,
  2. छेने के 2 भाग कर चीनी मिला लें।
  3. एक भाग में हरा रंग व एक में पीला रंग मिला दें।
  4. एक प्लेट में पहले आम की स्लाइस,
  5. उसके उपर हरा छेना,
  6. उसके उपर पीला छेना लगाएं,
  7. इस तरह लगा दें कि फूल लगे।