सर्व-2 तैयारीः 20 मिनट कुकिंग टाइमः 20 मिनट
सामग्रीः
- घिया 250 ग्रा.,
- बेसन 100 ग्रा.,
- नमक स्वादानुसार,
- काला नमक स्वादानुसार,
- सौंफ 1 छोटा चम्मच, हींग 1.2
- छोटा चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच,
- मावा 4 बड़े चम्मच,
- काजू 8-10 टुकड़े,
- किशमिश 10-12,
- तेल तलने के लिए।
छोलों के लिए सामग्रीः
- उबले सफेद चने 250 ग्रा.,
- हींग 1 छोटा चम्मच,
- कटे प्याज 2,
- पिसे टमाटर 1 कप,
- पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच,
- मावा 5 बड़े चम्मच,
- काजू 8-10,
- किशमिश 10-12,
- सूखी मेथी 2 बड़े चम्मच,
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच।
सजावट के लिएः
- सूखी मेथी,
- कद्दूकस चीज़,
- हरी मिर्च,
- काजू,
- किशमिश।
विधि
- कद्दूकस किया हुआ घिया, बेसन, नमक, काला नमक, सौंफ, हींग, पिसी लाल मिर्च व गरम मसाला एक डोंगे में मिलाएं।
- मिश्रण को हाथ से चपटा करें, इसमें मावा, काजू व किशमिश भरते हुए, अंडों के आकार में कोफ्ते बना लें।
- इन कोफ्तों को बेसन में लपेटें व गरम तेल में तल लें।
- एक पैन में अलग से तेल गरम करें, उसमें हींग, जीरा, प्याज, पिसे टमाटर, लाल मिर्च, मावा, काजू व किशमिश भूनें।
- अब मिश्रण में उबले सफेद चने मिलाएं व पकने दें।
- अंत में कोफ्ते, सूखी मेथी व गरम मसाला डालकर कुछ देर और पकाएं।
- तैयार कोफ्ता छोला की सजावट सूखी मेथी, कद्दूकस किए हुए चीज़, काजू व किशमिश से करके गर्मागर्म परोसें।
