अनारी कॉर्न पायसम
सामग्री:
- दूध 1 लीटर
- अनार के दाने 1 कप
- कॉर्न दलिया ½ कप
- 1 बड़ा चम्मच
- चीनी ½ कप
- इलायची पाउडर
- ½ छोटा चम्मच
विधि:
- कड़ाही में घी गर्म करें।
- कॉर्न दलिया भूनकर दूध डालें।
- धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
- जब दलिया गल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब आंच से उतारकर इलायची पाउडर व चीनी मिलाएं।
- ठंडी होने दें। ½ कप अनार के दानों को पीसकर रस छान लें।
- रस व अनार के शेष दाने पायसम के ऊपर डालकर फ्रिज में रख दें।
- ठंडी होने पर परोसें।
पाइनेप्पल लड्डू

सामग्री:
- सूखे पाइनेप्पल स्लाइस 150 ग्राम
- मावा 150 ग्राम
- पिसी चीनी 100 ग्राम
- इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
- कटा पिस्ता 2 छोटे चम्मच
- घी 1 बड़ा चम्मच
विधि:
- सूखे पाइनेप्पल स्लाइसेज को थोड़ी देर पानी में भिगोकर निकालें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब पैन में घी गरम करें।आंच धीमी करके इसमें पाइनेप्पल पेस्ट और मावा डालकर 4-5 मिनट बाद पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए और भूनें।
- जब मिश्रण पैन छोडऩे लगे तब आंच से उतार लें।
- थोड़ा ठंडा होने पर लड्डू बनायें और कटा पिस्ता बुरककर सर्व करें।
आलू बुखारा खीर

सामग्री:
- पके मीठे आलू बुखारे 3
- फुलक्रीम दूध 1 लीटर
- कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच
- चावल 100 ग्राम पिसी चीनी 150 ग्राम
- कटा पिस्ता 1 छोटा चम्मच
विधि:
- चावलों को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- आलू बूखारों का गूदा निकालकर टुकड़े कर लें।
- कुछ टुकड़े छोड़कर शेष मिक्सी में डालें और ग्राइंड करके पेस्ट बना लें।
- दूध को मोटे तले के बर्तन में उबालें।
- चावलों को पानी में से निकालकर दूध में डालें और आधा रहने तक पकाएं, फिर कॉर्नफ्लोर, कटा पिस्ता, पिसी चीनी और आलूबुखारा पेस्ट मिलाकर लगातार चलाते हुए 5-6 मिनट तक पकायें।
- गरम या ठंडी खीर बाउल्स में डालें, आलू बुखारे के टुकड़े रखकर सर्व करें।
ये भी पढ़ें-
