सामग्री :

  • पोहा 1 कप,
  • आलू (उबले व मसले हुये) 1 कप
  • ताजी ब्रेड का चूरा ½ कप
  • हरा धनिया (कटा हुआ) 1 बड़ा चम्मच
  • कसूरी मेथी 2 छोटे चम्मच
  • चाट मसाला 2 छोटे चम्मच
  • लालमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च 1, नमक स्वादानुसार।

विधि :

  1. पोहे को छलनी में पानी से धोकर 25 मिनट के लिये रख दें।
  2. सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और कटलेट के लिये छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
  3. कढ़ाही में तेल गर्म कर उसमें एक-एक कर सारे कटलेट तल लें। लीजिये तैयार है गर्मागर्म पोहा कटलेट, इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।