सेब का हलवा 

सामग्री-

  • मैदा 1/4 कप
  • सूजी 1/2 कप
  • घी 1/2 कप
  • चीनी 1/4 कप
  • सेब का रस 2 कप
  • कटे सेब 1 कप
  • बूरा चीनी 1/4 कप
  • पिसी दालचीनी 1/4 छोटा चम्मच

विधि-

1. सेब व बूरा चीनी डालकर मुलायम होने तक पकाएं।
2. गर्म घी में सूजी व मैदा सुनहरा होने तक भूनें।
3. बूरा चीनी सेब के रस में घोलें व उसे सूजी-मैदा मिश्रण में मिलाएं।
4. जूस की नमी सूख जाए तो पके सेब व पिसी दालचीनी मिला दें।
5. अच्छी तरह मिलाएं।
6. मेवों से सजाकर गर्म परोसें।

कीवी हलवा

 
विधि

  • कटी कीवी 1 कप
  • कीवी क्रश 1/2 कप
  • सूजी 1 कप
  • दूध 1 कप
  • पानी 1 कप
  • चीनी 1/4 कप
  • नमक रहित मक्खन 1/2 कप
  • हरा रंग 1 चुटकी
  • अखरोट 1/4 कप

सामग्री-

1. गर्म मक्खन में सूजी सुनहरी होने तक भूनें।
2. दूध में चीनी डालकर उबालें व भुनी सूजी उसमें मिलाएं।
3. कीवी का क्रश डालकर नमी सूखने तक पकाएं।
4. कीवी के टुकड़े व हरा रंग मिलाएं।
5. दरदरे अखरोट से सजाकर परोसें।

सफेद ट्रफल साॅस के साथ ग्रिल्ड सेब

सामग्री-

  • मोटे कटे सेब 2
  • मक्खन 2 बड़े चम्मच
  • चीनी 1/4 कप
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
  • पिसी दालचीनी 1/4 छोटा चम्मच

ट्रफल के लिए:

  • सफेद चाॅकलेट 250 ग्रा.
  • क्रीम 250 ग्रा.
  • वनीला एसेंस 1/4 छोटा चम्मच

विधि

  1. चीनी व मक्खन मध्यम आंच पर गर्म करें।
  2. सेब व पिसी दालचीनी मिलाकर लगातार चलाएं।
  3.  2-3 मिनट भूनें। फिर नींबू का रस मिला दें।
  4. क्रीम गर्म करके उबाल आने दें। आंच से उतारें व कटी सफेद चाॅकलेट मिलाएं।
  5. ग्रिल्ड सेब ट्रफल व आइसक्रीम के साथ परोसें।

ये भी पढ़ें-

किसी भी खास अवसर पर बनाएं ये तीन फ्रूटी मिठाईयां

टॉप-3 योगर्ट रेसिपीज़…टेस्टी भी हेल्दी भी

त्योहारों पर ट्राई करें ये फ्रूटी मीठे चावल fruit sweet rice recipe