Food Treasure Of Delhi
Food Treasure Of Delhi

Food Treasure Of Delhi:

चिली गार्लिक ओकरा

सामग्री:

भिंडी 250 ग्राम (धोकर, आधी-आधी काटें), पिसा धनिया 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पिसी काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार, पिसा जीरा ½ छोटा चम्मच, हल्दी द छोटा चम्मच, बेसन कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच, चाट मसाला/पिसा अमचूर 1 छोटा चम्मच, अजवायन ½ छोटा चम्मच, खाने वाला लाल रंग 1 चुटकी, कद्दूकस अदरक 2 छोटे चम्मच, पिसा लहसुन ½ छोटा चम्मच।

विधि:

सारी सामग्री मिलाकर एक ओर रखें। भिंडी पर सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। लहसुन के रस में रंग मिलाकर इस पर डालें। बेसन और कॉर्नफ्लोर मिलाकर सुनहरी-कुरकुरी होने तक तलें। गर्मागर्म परोसें।

Chili Garlic Okra

कड़ाही सब्जी

सामग्री:

मिक्स सब्जियां (बींस, गाजर, बेबीकॉर्न, गोभी, मटर) उबले हुए, तेल 2 छोटा चम्मच, कद्दूकस प्याज ½ कप, पिसा लहसुन 1 छोटा चम्मच, पिसा अदरक 2 छोटा चम्मच, साबुत लाल मिर्च 1-2 छोटा चम्मच, गरम मसाला ½ छोटा चम्मच, पिसी लाल मिर्च ½ छोटा चम्मच, पिसा धनिया ½ छोटा चम्मच, पिसा अनारदाना ½ छोटा चम्मच, कद्दूकस टमाटर 3, नमक ङ छोटा चम्मच, धनिया पत्ती द कप बारीक कटी, कसूरी मेथी 3-4 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2-3 (कटी हुई)।

विधि:

गर्म तेल में प्याज व लहसुन हल्का गुलाबी होने तक भूनें। सारे सूखे मसाले व शिमला मिर्च, मिक्स सब्जियां एक साथ भूनें। इन्हें प्याज के मिश्रण में डालें। पकाते समय गरम मसाला, पिसा अनारदाना, सब्जियां व बाकी सामग्री भी मिला दें। अब थोड़ा-सा हिलाकर कड़ाही में परोसें। धनिया पत्ती व टमाटर से सजाएं।

Kadhai Vegetable

खट्टे-मीठे बैंगन

सामग्री:

बैंगन 1 (गोल टुकड़े में काटकर गहरे तलकर रखें), कद्दूकस प्याज ½ कप, पिसा लहसुन ½ छोटा चम्मच, कद्दूकस टमाटर 1 कप, इमली 50 ग्राम गूदा 1½ बड़ा चम्मच, चीनी 4-5 छोटा चम्मच, धनिया पत्ती 1 कप, हरी मिर्च 1-2, कद्दूकस अदरक 2 छोटा चम्मच, नमक, पिसी लाल मिर्च व पिसी काली मिर्च स्वादानुसार, पिसा धनिया ½ छोटा चम्मच, पिसा जीरा ½ छोटा चम्मच, गरम मसाला ½ छोटा चम्मच, हल्दी ½ छोटा चम्मच।

विधि:

गर्म तेल में प्याज, टमाटर, लहसुन व अदरक भूनें व सूखे मसाले डालें। अब तेज आंच पर तला बैंगन व इमली का गूदा मिला दें। इसमें चीनी, धनिया, हरी मिर्च, अदरक व गरम मसाला डालें व थोड़ी देर पकाने के बाद गर्मागर्म परोसें।

वेजिटेबल सिज़्लर्स

सामग्री:

कटलेट 2, सॉस 1 कप, फिंगर चिप्स ½ कप, उबले बेबीकॉर्न, मशरूम, बींस और गाजर – प्रत्येक 2 से 3 पीस।

Vegetable Sizzlers

कटलेट बनाने की सामग्री:

उबले व मसले हुए आलू 1 कप, कद्दूकस और निचोड़े हुए गाजर और गोभी प्रत्येक द कप, नमक, मिर्च, लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार। धनिया पत्ती और हरी मिर्च कटी हुई थोड़ी सी। ब्रेड के पीस पानी में भिगोकर निचोड़े हुए।

विधि:

सभी सामग्री को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। फिर इस मिश्रण को दो भागों में बांट लें। अब इन्हें गर्म तेल में करारा तल लें।

सॉस बनाने के लिए सामग्री:

पानी 1 कप, बार्बेक्यू सॉस 2 छोटे चम्मच, लहसुन का पेस्ट ½ छोटा चम्मच, चीनी ½ छोटा चम्मच, मिर्च द छोटा चम्मच, कॉर्नफ्लोर 3 से 4 चम्मच।

विधि:

2 छोटे चम्मच गर्म तेल में लहसुन पेस्ट मिलाएं, फिर सारी सामग्री भी उसमें डाल दें। गाढ़ा होने तक पकाएं।

सिजलर्स कैसे सर्व करें:

आंच पर सिजलर प्लेट आधे घंटे तक रखें। फिर कटलेट को प्लेट के बीच में रखें, साइड में फ्रेंच फ्राइज और दूसरी तरफ सब्जियां रखकर ऊपर से सॉस उड़ेल दें। तुरंत परोसें।

यह भी पढ़ें –दिल्ली की ये खास बिरयानी रेसिपी