Sweet Potato Dishes
Sweet Potato Dishes

सर्दियों में ज़रूर बनाएं शकरकंद की ये 4 यमी रेसपीज़

स्वीट पोटैटो या शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसी वजह से स्वास्थ्य के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन सर्दियों में जरुर करना चाहिए।

Sweet Potato Dishes: पोषक तत्वों से भरपूर स्वीट पोटैटो या शकरकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाया जाता है। इसी वजह से स्वास्थ्य के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन सर्दियों में जरुर करना चाहिए। यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। विटामिन सी की उपस्थिति की वजह से यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है और मौसमी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है।

Sweet Potato Dishes

भरपूर फाइबर होने की वजह से यह पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होने देता और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें उपस्थित फाइबर शरीर को लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देते। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटिन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आंखों को दूसरी बीमारियों से भी दूर रखता है। शकरकंद का स्वादा मीठा है लेकिन ये लो ग्लाइसेमिक है और शुगर को कम रखने में मदद करता है।

Sweet Potato Dishes

यह बाॅडी में बेड कोलेस्ट्राॅल को कम करता है। इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए ये हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद करता है। आयरन रिच होने की वजह से यह शरीर में हीमोग्लोबिन को कम नहीं होने देता है। गठिया के मरीजों के लिए भी शकरकंद बहुत फायदेमंद है। शकरकंद में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटेनॉयड्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। शकरकंद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिस गुण होते हैं, जिनसे सूजन और दर्द कम करने में मदद मिलती है। यह तनाव को दूर करने में भी सहायक होता है।

 
तो देखा आपने, शकरकंद हमें कितनी सारी बीमारियों से दूर रखती है। इसलिए इन सर्दियों में आप भी इसकी हेल्दी और टेस्टी डिशेज़ बनाकर ट्राय करिए।

चलिए आज हम आपको शकरकंद से बनी 4 यमी डिशेज सिखाते हैं, जिसे आपके घर में हर उम्र के लोग पसंद करेंगे।

स्वीट पोटैटो चाट

Sweet Potato Dishes tips
Sweet Potato Chat

चाट तो सभी को पसंद आती है, लेकिन शकरकंद की चाट की बात ही अलग है। उबली या भुनी हुई शकरकंद से हेल्दी और लो-फैट चाट बना सकते हैं। फटाफट तैयार होने वाली यह चाट बहुत टेस्टी लगती है। इसे खाने से कुछ देर पहले ले सकते हैं।

सामग्री

शकरकंद – 2-3
काला नमक
चाट मसाला
काली मिर्च पाउडर
नींबू का रस
धनिया पत्ता

बनाने की विधि

  • शकरकंद को उबालकर ठंडा कर कर लें। इसे छीलकर गोल या चौकोर टुकड़ों में काट लें। फिर इस पर नमक, काली मिर्च और काला नमक डालें।
  • हल्के हाथों से पलटें जिससे सारी साम्रगी एक साथ मिल जाए। अब इसमें चाट मसाला मिलाएं।
  • अच्छे से मिक्स करें और प्लेट में निकालकर नींबू का रस डालें और फिर धनिया पत्तियां डालकर सर्व करें।

शकरकंद के यमी कटलेट

Sweet Potato Dishes at home
Sweet Potato Cutlet

यदि आप किसी हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स की तलाश में हैं, तो स्वीट पोटैटो कटलेट ट्राय करके देखिए। चटपटे और सेहतमंद शकरकंद कटलेट्स आपकी शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगें। बच्चों को टिफिन में भी ये कटलेट दे सकती हैं।

साम्रगी

शकरकंद – 4 या 5
तेल – 4 चम्मच

बेसन
अदरक का पेस्ट
चाट मसाला
अमचूर
जीरा पावडर
गरम मसाला
नींबू का रस

बनाने की विधि

  • शकरकंद को प्रेेशर कुक करें या पैन में उबालें। चाहें तो ओवन में भी पका सकती हैं। इसके बाद इसे हल्के हाथों से मैश कर ले। इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, गरम मासला, चाट मसाला, अमचूर पाउडर, नींबू का रस, जीरा पाउडर मिलाएं।
  • थोड़ा बेसन डालें और अच्छी तरह मिला लें। बेसन शकरकंद को बांध देगा और कटलेट का अच्छा शेप और साइज सुुनिश्चित करेगा।
  • इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को छोटे-छोटे कटलेट का शेप दें और इन्हें 30 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर निकालकर तेल में सुनहरे होने तक फ्राई कर ले। बस हो गए शकरकंद के कटलेट तैयार!
  • इसे हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें। इसे रातभर फ्रिज में रखकर सुबह फ्राय करके बच्चों को टिफिन में रखें, उन्हे बहुत पसंद आएंगे।

स्टर फ्राय शकरकंद

Sweet Potato Dishes Ideas
Stir Fry Sweet Potato

स्वीट पोटैटो स्टर फ्राय बहुत ही टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स है। खासतौर पर बच्चों को यह डिश बहुत पसंद आती है। बहुत ही कम ऑइल में बनने की वजह से इसका सेवन डाइटिंग कर रहे लोग भी कर सकते हैं।

सामग्री

स्वीट पोटैटो – 400 ग्राम
तेल – 3 चम्मच
सरसों – आधा चम्मच
मीठी नीम
हींग
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • शकरकंद को अच्छे से धोकर छील लें। अब इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। कढाही में तेल गर्म करे और सरसों के दाने और जीरा डालें।
  • इसमें मीठी नीम के कुछ पत्ते डालें। साथ ही थोड़ी हींग भी डालें।
  • स्वीट पोटैटो के कटे हुए टुकड़े डालें और चम्मच से चलाएं। इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिलाएं। कढाही को ढंककर 8 मिनट तक धीमी गैस पर पकने दें।
  • ढक्कन हटाकर इसमें नमक, लाल मिर्च और सांभर मसाला या चाट मसाला डालें। अब इसे अच्छे से चलाएं। फिर से ढंककर 5 मिनट और पकने दें। गैस बंद करें और गरम-गरम सर्व करें।

स्वीट पौटेटो पुडिंग

Sweet Potato Dishes Benefits
Sweet Potato Pudding

सर्दियों में गाजर के हलवे का आनंद तो हम सभी लेते हैं। लेकिन इस बार आप स्वीट पोटैटो का हलवा बनाकर देखिए। यह टेस्टी तो होगा ही, स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होगा।

सामग्री

शकरकंद – 3 से 4
घी – 1 कटोरी
शक्कर – 1 कप
दूध – 1 कप
इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
जायफल पाउडर – 1/4 चम्मच
ड्राय फ्रूट्स

बनाने की विधि

  • शकरकंद को उबालने के बाद उसका छिलका हटा दें। इसे अच्छे से मैश करें। अब कड़ाही में घी डालकर शकरकंद को कम से कम 10 से 15 मिनट अच्छे से भूनें। अब इसमें दूध डाल दें। लगातार चलाते रहें।
  • इसमें शक्कर डालकर इलायची पाउडर, दालचीनी पावडर और जायफल डालकर चलाते रहें।
  • अच्छे से पकने के बाद इसमें ड्रायफ्रूट्स डालें। बस तैयार हो गया शकरकंद का हलवा। इसे पांच-छह दिन तक रेफ्रीजरेटर में रखकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

तो देर किस बात की, बस ट्राय करिए हमारी बताई इन यमी शकरकंद डिशेज़ को।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...