googlenews
Summer Tiffin Ideas
Summer Tiffin Ideas for Kids

Summer Tiffin Ideas: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग बीमार हो जातें हैं। ऐसे में चिंता सताती है कि सेहत हमेशा चुस्त दुरुस्त बनी रहें, सभी मां परेशान रहती हैं कि बच्चों को टिफिन में क्या दें जो खाने में टेस्टी भी हो, साथ ही न्यूट्रिशन से भरपूर हो और बच्चों को गर्मी से राहत भी मिले।

1. तरबूज की चटनी और पनीर पराठा:

गर्मियों में तरबूज़ तो सभी को पसंदी होता है। आप बच्चों के टिफिन में खट्टी-मीठी तरबूज की चटनी दे सकते हैं। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। तरबूज की चटनी बनाने के लिए आप काली मिर्च, नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. पुदीना का पराठा:

गर्मी में बच्चों को लू से बचाने के लिए आप पुदीना का पराठा बना सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी भला पुदीना का पराठा कैसे बनता है। मिंट पराठा बनाने के लिए आप पनीर का इस्तेमाल कर सकती हैं। पनीर सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं वहीं बच्चों को पनीर काफी पसंद भी होता हैं। इसके अलावा आप टिफिन में पुदीने की चटनी दे सकते हैं।

3. गेहूं के आटे से बना पास्ता:

पास्ता तो बच्चों की जान होती है। अक्सर मां को चिंता रहती है कि लंच में मैदा देना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, ऐसे में क्या पास्ता सही होगा। दरअसल आपको मार्केट में आसानी से गेहूं के आटे से बना पास्ता मिल जाएगा। यह पास्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है। इसे बनाने के लिए आप हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। गर्मियों में हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर ठंडा बना रहता है। आपके बच्चों को टेस्ट के साथ पोषण भी मिल जाएगा।

4. रोटी रैप :

रोटी के गुण तो आप जानती होंगे, लेकिन बच्चे अक्सर रोटी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप रोटी और हरी सब्जियों का रैप बनाकर बच्चों के लंच में दे सकती हैं। रैप को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप म्योनीज का उपयोग कर सकती हैं। इसे बच्चे आसानी से चट कर जाएंगे।

5. दही और खीरा :

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए दही काफी अच्छा होता है। बच्चों के टिफिन में आप दही पैक करके भेज सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के टिफिन में खीरा जरूर दें। खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इससे बच्चों को धूप में चक्कर नहीं आएंगे।

6.सत्तू के पराठे:

गर्मियों में सत्तू शरीर को ठंडा रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। यकीन कीजिए आपके बच्चे को सत्तू का पराठा जरूर पसंद आएगा। सत्तू का पराठा बनाना बहुत ही आसान है। पराठा बनाने के लिए सत्तू में कच्चा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और अचार का मसाला मिलाकर पराठा बनाएं।


Leave a comment