भरावन के लिए सामग्री :-
- आड़ू के टुकड़े 2
- सेब के टुकड़े 2
- खजूर (कटे हुए) ½ कप
- पिस्ता (कटा हुआ) ½ कप
- अखरोट(कटा हुआ) ½ कप
- कोको पाउडर ½ कप
- चीनी 1½ कप
- मक्खन 50 ग्राम
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी पाउडर 1 बड़ा चम्मच
समोसे का आटा
- मैदा 2 कप
- मक्खन 2 बड़े चम्मच
- पानी ½ कप
भरावन की विधि :-
- सबसे पहले एक बड़े पैन में सारी सामग्री मिलाएं और गैस पर चढ़ा दें।
- इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं फिर 10 मिनट के लिए आंच तेज कर दें ताकि सारा रस सूख जाए।
- लो तैयार हो गया समोसे का भरावन।
समोसे बनाने की विधि :
- आटे में मक्खन और पानी मिलाकर सख्त आटा गूंध लें और फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें।
- एक घंटे बाद आटा फ्रिज से निकालें और उसे फिर से गूंधें।
- इस आटे से लोई बनाकर लंबी पट्टी की तरह बेलें।
- अब एक चम्मच में भरावन लें और पट्टी से समोसे के आकार की तैयार कोन में भर लें।
- कोन के किनारों को पानी लगाकर सीलबंद कर दें।
- इसी तरह एक-एक करके सारे समोसे बनाएं और गरम तेल में फ्राई कर लें।
- फ्राई होने के बाद समोसो को चाशनी में डुबा दें, फिर एक में सजा दें।
- आप चाहे तो इन्हें चांदी के वर्क से सजा सकते हैं।
- लीजिए तैयार है रस भरे समोसे, आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या गरम सर्व कर सकते हैं।
- चाहें तो वनिला आइसक्रीम के साथ भी परोस सकते हैं।
ये भी ट्राय करें-
अवधी वेजीटेबल बिरयानी एंड बुरानी रायता
आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।
