Leftover apples से जानिए क्या-क्या बना सकते हैं
बचे हुए सेब से कई यमी डिज़र्ट बनाकर घरवालों को खुश कर सकते हैं।
Leftover Apple Recipes: एक कहावत काफी मशहूर है – ‘An Apple a day, keeps the doctor away.’ यानी एक सेब रोज खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। सेब का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। अभी तक आपने लाल-लाल सेब यानी एप्पल केवल फ्रूट के रूप में ही खाए होंगे, लेकिन अच्छी बात तो यह है कि लाल-लाल सेब से कई तरह की डिशेज बन सकती है।
आप सेब का हलवा भी बना सकते है, आप चाहे तो इसकी आइसक्रीम और पुड़िंग बनाकर बच्चों को खुश कर सकते हैं या फिर सेब की जलेबी भी तैयार कर सकते हैं। सेब से आप जैम भी बनाकर भी उपयोग में ले सकते हैं। अगर आपके बच्चे सेब खाने में मुंह बनाते हैं, तो उन्हें सेब से बनीं ये पांच डिशेज बनाकर उनका दिल खुश कर सकते हैं।
एप्पल हलवा

सामग्री
- सेब – 2
- घी – 2 टेबलस्पून
- खोया – 1/2 कप
- शक्कर – 1/4 कप
- दूध – 1/4 कप
- चकुंदर – 1/4 कप
- इलाइची पाउडर – 1 टीस्पून
- बादाम – 7
- अखरोट – 3
विधि
- सेब का हलवा तैयार करने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छे से धो लें और छिलके के साथ ही सेब को कद्दूकस कर लें। ध्यान रहे कि इसमें से सेब के बीज ज़रूर निकाल लें।
- अब एक कड़ाही में घी लें और किस हुए सेब को तुरंत घी में डाल दें। ऐसा नहीं करने पर किसे हुए सेब काला पड़ने लगेंगे।
- सेब को तक तक भूनते रहें जब तक कि यह घी नहीं छोड़ें।
- घी छोड़ने तक भून लेने के बाद अब इस भूने हुए सेब मे दूध, चुकंदर का रस डालकर तीन मिनट तक पकने दे। मिश्रण को हिलाते रहे।
- खोया और चीनी डालकर मिलाएं। इलाइची पाउडर, बादाम और अखरोट डालकर पकाए। मिश्रण में घी किनारा छोड़ने लगे तब गैस ऑफ कर दें। सेब का हलवा तैयार है। सर्विस कटोरे मे निकालकर अखरोट और बादाम से गार्निश करें।
एप्पल जैम

सामग्री
- सेब छिले और कटे हुए – 4 से 5
- पानी – 1 गिलास
- नीबू का रस – 1 टेबलस्पून
- चीनी बूरा – 4 कप
- हरी इलायची पाउडर – 2 टीस्पून
विधि
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में एक गिलास पानी डालकर 10 मिनट तक उबालें।
- पानी में उबाल आने के बाद उसमें सेब के टुकड़े और नींबू रस डालें। एक प्लेट से पैन को ढक दें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक सेब के नरम होने तक पकाएं।
- जब सेब नर्म हो जाए तो एक बड़े चम्मच से सेब को अच्छी तरह मैश करके उसमें चीनी मिलाकर चलाएं। सेब के मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह पैन में चिपक कर जले नहीं। इसे मध्यम आंच पर 8 से 10 मिनट जैम की तरह होने तक पकाएं।
- अब जैम में इलायची पाउडर मिलाकर एक चम्मच जैम प्लेट में डालकर देखें, उससे पानी अलग बह रहा हो, तो जैम को और पकाएं।
- जैसे ही सेब का जैम उच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें। इसे ठंडा करके एक जार में भरकर रख लें। तैयार है एपल जैम।
सेब की पुडिंग

सामग्री
- सेब पके और कटे हुए – 2 कप
- कॉर्नफ्लोर – 2 टीस्पून
- मैदा – 2 टीस्पून
- बेकिंग पाउडर – 1 चुटकी
- आइसिंग शुगर – 2 टीस्पून
- बटर – 2 टेबलस्पून
- कॉर्नफ्लेक्स – 1 कप
- बटर – 2 टेबलस्पून
- पिसी दालचीनी – 1/4 टीस्पून
- चीनी का बूरा – 1/4 कप
विधि
- कटे सेब धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं। इसमें बूरा चीनी व पिसी दालचीनी डालें।
- सेब में मैदा, कॉर्नफ्लोर व बेकिंग पाउडर डालें। कांच की पाई डिश में मिश्रण की परत लगाएं।
- बटर में मिला कॉर्नफ्लोर मिश्रण पर डालें। पहले से गर्म ओवन में 180 से. पर 10 मिनट तक बेक करें।
- वनीला आइसक्रीम के साथ गर्म परोसें।
एप्पल जलेबी

सामग्री
- सेब – 1
- पानी – 3 कप
- केसर – 1 1/2 टीस्पून
- घी – 1 कप
- पिस्ता – 1 टीस्पून
- चांदी का वर्क
- मैदा – 2 कप
- चीनी – 1 कप
विधि
- एक बर्तन में मैदा लें और उसमें पानी डालकर उसे रातभर खट्टा होने के लिए छोड़ दें।
- एक पैन में 2 कप पानी डालें। पानी उबल जाए, तो उसमें चीनी डालें। अच्छी तरह से मिलाएं चीनी की चासनी तैयार कर लें। चीनी की चाश्नी में केसर डालें, ताकि उसका अच्छा सा सुनहरा रंग हो जाए।
- सेब को अच्छी तरह से धोकर पतले-पतले गोल स्ट्रिप्स काट लें। इन स्ट्रिप्स के बीच में गोल छेद कर दें।
- दूसरा बर्तन लें और मध्यम आंच पर गैस पर रखकर उसमें घी डालें। मैदे के मिश्रण का स्मूथ बैटर बना लें। अगर जरूरत तो थोड़ा पानी और डाल दें।
- मैदे के मिश्रण में सेब के टुकड़ों को डिप करें और सावधानी से गर्म घी में डालकर तल लें। इसी तरह से सेब के सभी टुकड़ों को तल लें।
- जब सेब के टुकड़े अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें घी से निकालकर चीनी की चाश्नी में डाल दें।
- सेब की जलेबियों को अच्छी तरह से चाश्नी पीने दें। अब इसके ऊपर कटा हुआ पिस्ता और चांदी के वर्क से सजाकर सर्व करें। सेब की जलेबी किसी भी मेहमान के सामने सर्व करेंगे, तो वे इसका स्वाद कभी नहीं भूलेंगे।
एप्पल आइसक्रीम

सामग्री
- कटा हुआ सेब – 1 कप
- बटर – 2 टीस्पून
- कंडेंस्ड मिल्क
- स्वादानुसार चीनी
- वनीला एसेंस – 1 टीस्पून
- हैवी क्रीम – 2 कप
विधि
- सेब की आइसक्रीम बनाने के लिए कुछ सेबों को छीलकर काट लें और अलग रख दें।
- एक पैन में कटे हुए सेब डालें और ब्राउन होने तक भूनें।
- पैन में थोड़ा पानी डालें और सेब के नरम होने और गलने तक पकाएं।
- पैन में स्वादानुसार बटर और चीनी डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
- इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा कर लें।
- इस बीच अब एक दूसरे बाउल में हैवी क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और वैनिला एसेंस डालें।
- सेब के मिश्रण को क्रीम मिश्रण में डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
- एक कंटेनर में डालें और फ्रीज करें। आइसक्रीम फ्रीजर में से निकाल कर बाउल में निकालें। ऊपर से चॉकलेट सॉस, स्प्रिंकलर या चोको चिप्स डालें और सर्व करें। ये आइसक्रीम बच्चों को खूब पसंद आने वाली है।