अपने वर्तमान किचन और ड्रीम किचन के बारे में बताइए?
मेरा किचन कॉम्पेक्ट और अच्छी तरह से ऑर्गेनाइज्ड है, जिसमें मैं बेहतर तरीके और आसानी से काम कर सकता हूं। मेरा मानना है कि छोटे किचन काम करने के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं क्योंकि वे किसी भी शेफ को घूमने की कम स्पेस देते हैं और इससे जल्दी और बेहतर तरीके से काम हो सकता है। इससे थकान भी कम होती है। मेरा ड्रीम किचन ऐसा है, जो इनडोर के साथ आउटडोर का भी अहसास कराए। इसमें निश्चित तौर पर एक आउटडोर बारबेक्यू एक्सटेंशन होना चाहिए।
ऐसी कौन सी ज़रूरी चीजें हैं, जिन्हें आप काम के वक्त रखना पसंद करते हैं?
सी सॉल्ट, पेपरमिल, राइस ब्रान ऑयल और पार्मीजेन चीज़।
क्या ऐसी कोई डिश है, जिसे बनाने से आप डरते हो?
हां, मैं फ्राइड ऑयस्टर्स बनाने से डरता हूं क्योंकि पिछली बार मैंने जब इसे
बनाया था तब यह तेल में ही तड़तड़ाकर छिटक गया था, और इससे मैं बुरी
तरह जल गया था।
आपके ड्रीम गेस्ट कौन हैं?
मेरे पसंदीदा मेहमान शेफ मंजीत सिंह गिल हैं। वे उस कुकिंग प्रतियोगता के जज थे, जिसमें मैंने पहली बार हिस्सा लिया था। उनके द्वारा मेरे बनाए भोजन की दोबारा समीक्षा होना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव होगा और इससे मैं
उस पुराने यादगार समय को दोबारा अनुभव कर सकूंगा, जहां से मैंने शुरूआत की थी।

आप उन्हें क्या सर्व करना पसंद करेंगे?
मैं उनके लिए घरेलू तरीके से बनी चिकेन करी, पीली दाल और ग्रिल्ड फिश बनाऊंगा क्योंकि यह चीज़ें हालांकि बहुत आम हैं लेकिन फिर भी इनका एकदम सही बनना बहुत आसान नहीं होता। अभी पिछली बार आपने कौन सी रेसिपी बनाई थी? मैंने कुछ खास दोस्तों के लिए भोजन संबंधी किस्सों पर आधारित एक अवधी डिनर आयोजित किया था। इस डिनर की खासियत थी डोरा कबाब, जिन्हें चारग्रिल पर सिल्किन धागों में पकाया गया था
आपकी पसंदीदा डिश?
मेरी पसंदीदा डिश है देसी घी के साथ अच्छी तरह से बनी खिचड़ी,जिसके साथ पापड़ और अचार हो।

पसंदीदा स्ट्रीट फूड?
दिलीप पुचका (गोलगप्पे,पानीपूरी) जो कोलकाता की कॉलेज स्ट्रीट पर मिलते हैं।
पसंदीदा इलैक्ट्रॉनिक उपकरण कौन-कौन से हैं?
सूज़ वाइड बाथ, रिवर्स इंडक्शन रेंज और लिक्विड नाइट्रोजन क्रायोकैन ऐसे इलैक्ट्रॉनिक उपकरण हैं, जिन्हें मैं अपने किचन में हमेशा रखना चाहता हूं।
अच्छे मेज़बान के लिए आपकी खास हिदायतें?
खाना समय के साथ धीरे-धीरे परोसें। भोजन में सूप अवश्य रखें, ठंडा हो या गर्म। इसे छोटे-छोटे हिस्से के रूप में सर्व करें। मेहमानों को भोजन के बारे में पहले से बता दें और उनकी एलर्जी इत्यादि के बारे में पहले से ही जानकारी ले लें।
