लाॅकडाउन में सभी बाॅलीवुड एक्टर को भी अपने अपने घरों में ही रहन पड़ा था। ऐसे में घर में रहने के साथ साथ खाना बनाने से लेकर घर के सभी काम काज भी इन कलाकारों को खुद ही करने पड़े थे। हालांकि इनमें से कई बाॅलीवुड सेलेब्स को तो खाना बनाना पहले से ही पसंद था इसलिए उन्हें इस दौरान ज्यादा तकलिफ नहीं हुई। ये बाॅलीवुड सेलेब्स समय समय पर अपने कूकिंग के वीडियो फोटोज अक्सर अपने फेंस के बीच शेयर करते रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने भी लाॅकडाउन के समय खाना बनाया। मलाइका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह बेसन के लड्डू बना रही है। इस पोस्ट के साथ हही मलाइका ने एक लंबा नोट भी लिखा था उन्होंने लिखा कि मुझे खाना पकाना बहुत पसंद है, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते मैं इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं, लेकिन अब खाली समय में अपने इस शौक को पूरा कर रही हूं।

दीपिका पादुकोण

शादी के बाद से ही दीपिका पादुकोण को अक्सर कुछ ना कुछ बनाते हुए देखा गया है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट सीरिज क्वारंटाइन का पार्ट शेयर किया है। इसमें दीपिका अपने कीचन में रैक को ठीक से मैनेज करती दिखाई दे रही है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी समय समय पर खुदको हर किसी रुप में ढालती नजर आ चुकी है। अपने उम्दा अभिनय से तो वह अपने दर्शकों का दिल जितती ही है। इसके अलावा वह फिटनेस और कुकिंग के जरीए भी अपने दर्शकों का मन मोह लेती है। अपने दर्शकों के लिए तो शिल्पा ने यूट्यूब पर चैनल भी बनाया हुआ है जिसमें वह अपने दर्शकों को अच्छी अच्छी डिश के बारे में बताती रहती है।

आलिया भट्ट

आलिया को स्क्रीन पर रिकार्ड बनाते तो आप सभी ने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने आलिया को कुकिंग करते भी देखा है। इस तस्वीर में वह अपने जन्मदिन का केक बना रही है।

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com