Overview:
अगर आप भी एक फूड लवर हैं तो इस खाने को जरूर कभी न कभी ट्राई करना चाहिए। कांटिनेंटल फूड का मतलब है कि उसमें यूरोपियन , भारतीय और चाइनीज क्यूज़ीन सभी एक तरह से मिक्स होते हैं
Continental Food: भारत में कॉन्टिनेंटल खाने की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती ही जा रही है। पूरे भारत में कॉन्टिनेंटल फूड अधिकतर रेस्टोरेंट में सर्व किया जाता है। इस खाने को देखने भर से ही मुंह में पानी आ जाता है। अगर आप भी एक फूड लवर हैं तो इस खाने को जरूर कभी न कभी ट्राई करना चाहिए। कांटिनेंटल फूड का मतलब है कि उसमें यूरोपियन , भारतीय और चाइनीज क्यूज़ीन सभी एक तरह से मिक्स होते हैं।
इसमें कूकिंग की तकनीक भी काफी अलग अलग होती हैं जैसे रोस्ट , फ्राई और बेक तीनों चीजों को ही प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए ही आजकल कॉन्टिनेंटल फूड सभी जगह के लोगों का मन पसंद खाना बन चुका है। जैसे फ्रेंच टोस्ट , चिकन सैंडविच आदि को कॉन्टिनेंटल फूड में ही रखा जाता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कई कॉन्टिनेंटल फूड के बारे में।
पनीर स्टिक

इस कांटिनेंटल फूड में हम भारतीय तड़के के रूप में पनीर को रखते हैं। पनीर को इस डिश में चीज़ और टमाटर के साथ बेक किया जाता है ताकि एक कॉन्टिनेंटल टच मिल सके। इसे मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है। साथ ही इसके साथ स्ट्राबेरी सॉस को भी ले सकते हैं। अगर इस स्वादिष्ट डिश को बनाना चाहते हैं तो केवल 25 मिनट लगते हैं। इसमें केवल पनीर, सब्जियां, सॉस और ऑयल की जरूरत होती है।
ईस्ट वेस्ट स्प्रिंग रोल

यह भारत का सबसे चहीता Continental फूड है क्योंकि इसमें काफी अलग अलग फ्लेवर मिक्स होते हैं। यह बहुत क्रिस्पी होता है और साथ ही वेज भी होता है।
स्मोक्ड किडनी बीन सलाद

कांटिनेंटल फूड जिसमें थोड़ा भारतीय जायका हो, की लिस्ट में यह सलाद भी शामिल हो रहा है जो हो सकता है सेहत के लिए सचेत लोगों को भी काफी पसंद आ जाए। इसमें राजमा, दाल के साथ साथ काफी सारी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है। उबाली हुई राजमा को सभी सब्जियों के साथ मिक्स कर दें और इसमें पनीर , निम्बू का रस और ऑलिव ऑयल की ड्रेसिंग के साथ मिक्स कर दें।
सॉसेज पेपर बर्गर

अगर कोई ऐसी कॉन्टिनेंटल डिश बनाना चाहते हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट लगे ही लेकिन साथ में काफी कम समय में भी बन जाए तो यह डिश आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। इस बर्गर में थोड़ा प्याज का फ्लेवर रहता है और साथ ही थोड़ी खट्टी मीठी सॉस का भी प्रयोग किया जाता है। इन सभी इंग्रेडिएंट्स को इटालियन सॉसेज के साथ बन के बीच में भर दिया जाता है।
खजूर और अखरोट की पाई

अगर डेजर्ट में कोई अच्छा कॉन्टिनेंटल ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो यह पाई आपकी फेवरेट बनने वाली है। इसमें नट और थोड़ा फ्रूटी फ्लेवर होता है। इस पाई को एक पेस्ट्री शेल में खजूर और नट्स के साथ बेक किया जाता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
स्टफ्ड कुकुम्बर केस

अगर सी फूड के साथ साथ थोड़ा इंडियन ट्राई करना चाहते हैं तो यह डिश आपको काफी पसंद आ सकती है। इसमें खीरे को सी फूड और थोड़ी मीठी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इसे एक साइड डिश की तरह खाया जाता है। बटर में सौटे किए गए मशरूम को भी इसमें एड कर सकते हैं।
यह सारे फूड आइडिया आपकी कॉन्टिनेंटल खाने की इच्छा को पूरा करने में मदद कर सकते हैं और आपको स्वाद में भी काफी अच्छे लग सकते हैं।
