बनाने का समय: 15 मिनट
सामग्री: चुकंदर 1 मध्यम आकार का, बारीक कटा हरा धनिया 1 कप, अदरक 1, नींबू 1, पाम शुगर 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार।
विधि: बीटरूट और अदरक को छीलकर काट लें। सभी सामग्री को मिलाएं और अच्छी तरह ग्राइंड करें, फिर इसे छान लें और ठंडा करके सर्व करें।
टिप्स:
1. इसमें आप काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर मिला सकते हैं।
2. नमक की जगह काला नमक भी ले सकते हैं।
3. ताज़े पुदीने की पत्ती भी मिला सकते हैं।