वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दौरान ज्यादातर लोग घर बैठ गए है। वहीं मूवीज की शूटिंग पर पाबन्दी के कारण बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी घरों में है। इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स अब अभिनय छोड़कर कुकिंग की ओर बढ़ रहे है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में होने के कारण मास्टर शेफ बन रहे है। शाहरुख खान से लेकर सोनम कपूर आहूजा तक सभी सेलेब्स किचन में खाना बना रहे है। सभी अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना बना रहे है और घरवालों को खिला रहे है।

 

आज हम आपके साथ कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान समय का पूरा इस्तेमाल किया और खाना बनाया। अक्सर हम अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को केवल कभी टीवी पर या कभी किसी मूवी में ही खाना बनाते हुए देखते ले। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ फोटोज ले कर आए है जिसमे आप अभी पसंदीदा सेलिब्रिटी को खाना बनाते हुए देख सकते है।

 

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान के नाम से फेमस शाहरुख खान भी इस लॉकडाउन में घर में खाना बना रहे है। हालांकि किंग खान अक्सर अपने घर में कुक करते रहते है। उन्हें कुकिंग में भी काफी इंटरेस्ट है। वहीं शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया भी था कि वह किचन में अक्सर खाना बनाते हैं। वहीं इस फोटो के जरिये हम ये भी देख सकते है कि, उनकी किचन व्हाइट और ब्राउन शेड की है।

 

आलिया भट्ट

वहीं इस लॉकडाउन में बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने घर में खाना बनाया। आलिया भट्ट के बारे में उनके फैन्स जानते ही हैं कि एक्ट्रेस को अच्छी-अच्छी डिश खाना और बनाना बेहद पसंद है। वो एक फूडी इंसान है जिसे खाने से बेहद लगाव है। आपको बता दें कि, आलिया को नई नई डिश खाना बहुत पसंद है। हालांकि वो अपनी डाइट का भी उतना ही ध्यान रखती है लेकिन चीट डे के दिन को अपने मन का खाना खाती है। आलिया भट हमेशा अपने और रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर और दोनों की फोटोज को लेकर चाचाओं में बनी रहती है लेकिन इस बार वे अपनी इस फोटो के जरिये चर्चाओं में शुमार हुई है।

 

प्रियंका चोपड़ा जोन्स

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने भी इस लॉकडाउन के दौरान अपने घर में खाना बनाया। आपको बता दें कि, प्रियंका एक फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस है वे हमेशा अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखती है। वहीं हालही में प्रियंका की यह फोटो सामने आई जिसमे वे शेक बनती नजर आ रही है और इस बात की खुसी उनके फेस पर साफ़-साफ़ नजर आ रही है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वहीं हाल ही में उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की इस कठिन घडी में अपना योगदान भी दिया था।

 

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अक्सर ही उनके फैशन सेन्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। लेकिन इस बार मलाइका कुकिंग की वजह से चर्चाएं बटोर रही है। जी हाँ इस लॉक डाउन ने हमारी मुन्नी को भी मास्टर शेफ बना ही दिया। उनका यह फोटो काफी वायरल हो रहा है और उनके फैन्स काफी तारीफ कर रहे है। वहीं मलाइका भी फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्हें कई दफा जिम जाते-आते हुए स्पॉट किया गया है।

 

सोनम कपूर आहूजा

सोनम कपूर यानी बॉलीवुड की मसक्कली ज्यादातर अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेन्स की वजह से सुर्ख़ियो में शुमार रहती है। लेकिन इस लॉकडाउन ने हमारी मसक्कली को भी शेफ बना दिया। आपको बता दें कि, सोनम कपूर को भी खाना बनाने का और खाने का बहुत शौक है वो भी एक फूडी इंसान है जो खाने से ज्यादा कोम्प्रोमाईज़ नहीं करता। वहीं सोनम कपूर की इस फोटो के साथ-साथ फैन्स को उनका किचन भी बहुत अच्छा लग रहा है। आपको बता दें कि, सोनम के किचन में सेंटर ग्रेनाइट लगा हुआ है।

 

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com