बेक्ड भरवां आलू
सर्व-4,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-30 मिनट
सामग्री:
- आलू 6
- जैतून का तेल अथवा मक्खन
- नमक स्वादानुसार
- ब्लैक बीन चिली (रेडीमेड) 1 केन
- खट्टी क्रीम ½ कप अथवा लटका हुआ दही
- कद्दूकस 1 कप
- चेड्डर चीज़
- सजावट के लिए ताजी पार्सले
विधि:
- ओवन को पहले ही 400 डिग्री फारनहाइट पर गर्म करें और ओवन रैक को सैट करें।
- दूसरे रैक को बेकिंग शीट के साथ लगाएं और बीच में एल्यूमीनियम फॉयल लगा हो।
- आलुओं को हल्का सा छील कर नमक व मक्खन लगा दें।
- इसमें कांटों से कई जगह गोद दें।
- इन्हें ओवन के बीच रख दें।
- जब आलू पक रहे हों तो ब्लैक बीन चिली को तैयार कर लें।
- जब आलू पक कर तैयार हो जाएं तो उन्हें ओवन से निकालें और परोसने वाली बड़ी ट्रे में रखें।
- परोसने के लिए, आलुओं को चाकू से चीरें और उसमें ब्लैक बीन चिली भर दें।
- इस पर खट्टी क्रीम व चीज़ छिडक़ें व चाहें तो सजावट भी कर सकते है।
अगले पेज पर बेक्ड चीज़ आलू की रेसिपी……….
बेक्ड चीज़ आलू

सर्व-4,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-30 मिनट
सामग्री:
- उबला आलू 1
- चुटकीभर अजवायन
- ऑरीगेनो 1/4 छोटा चम्मच
- पिसी हुई मिर्च 1/4 छोटा चम्मच
- प्रोसेस्ड चीज़ 1/4 कप
- दही ½ कप
- ताजा धनिया 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन 50 ग्राम
- स्वादानुसार नमक
विधि:
- ओवन को पहले ही 200 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।
- पिघले मक्खन में दरदरी काली मिर्च, अजवायन और नमक मिलाएं।
- उबले आलू डाल कर मक्खन की सॉस में मेरीनेट करें और फिर कद्दूकस चीज़ छिडक़ें।
- बीस मिनट तक बेक करें और ठंडा होने दें।
- दूसरे डोंगे में टंगा दही, ऑरीगेनो, काली मिर्च, नमक व कटा धनिया मिलाएं।
- दही के इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद बेक्ड आलुओं पर डालें।
- इसे सलाद के साथ ठंडा परोसें।
ये भी पढ़ें-
