अगर ये कहा जाए कि डोसा केवल साउथ इंडिया में ही पसंद किया जाता है तो ऐसा नहीं है। देशभर में डोसा बेहद पसंद किया जाता है। उत्तर भारत में भी घर-घर में डोसा फेमस है। घर पर महिलाएं डोसा ज़रूर बनाती हैं लेकिन उनकी एक शिकायत यह होती है कि रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी डोसा नहीं बन पाता है। वहीं कई महिलाओं का बेटर सही नहीं बन पता है तो कुछ के साथ बेटर को तवे पर स्प्रेड करने की दिक्कत होती है। वहीं कुछ महिलाएं छोटी-छोटी गलतियां कर देती हैं जिसके बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता है। यहां 5 वीडियो दिए गए हैं जिसे देखने के बाद आप परफेक्ट क्रिस्पी डोसा बनाना सीख जाएंगे। आप इन सीक्रेट्स को फॉलो कर आसानी से क्रिस्पी डोसा तैयार कर सकती हैं।

CookingShooking यूट्यूब चैन के क्रिस्पी आलू मसाला डोसा बनाने की विधि बताई है जिसे अब तक 1.4 करोड़ लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो में उन्होंने बेटर में हवा फिल करने के सीक्रेट बताए जिससे डोसा कुरकुरा बन सके। उन्होंने टेस्टी आलू फीलिंग भी बताई है। उन्होंने तवा, बेटर और टेम्परेचर के बारे में कई बारीक बातें बताई जिससे डोसा परफेक्ट बनें।

 

YouTube video

 

अगर आपके पास नॉनस्टिक पैन नहीं है तो आप लोहे के तवे पर भी डोसा बना सकती हैं। लोहे के तवे पर परफेक्ट डोसा बनाने के लिए आप ये वीडियो रेसिपी देख सकती हैं जो कि sonal ki rasoi चैनल में शेयर की है। इस वीडियो में लोहे के तवे पर बेटर डालने के तरीके को भी बखूबी बताया है। इस वीडियो को 1.2 करोड़ व्यूज़ मिले हैं।

 

YouTube video

 

cook with parul  चैनल में परफेक्ट क्रिस्पी डोसा बेटर बनाने का ऐसा तरीका बताया है जिसमें कहीं गलती की गुंजाइश नहीं होगी। 1.3 करोड़ इस वीडियो को देख परफेक्ट क्रिस्पी डोसा बनाने का तरीका देख चुके हैं। इस वीडियो में बताया है कि बेटर इसमें बहुत महत्वपूर्ण है। अगर बेटर सही बना तो डोसा भी शानदार बनेगा। सही बेटर होने से डोसा तवे से चिपकेगा नहीं और अच्छा कलर और क्रिस्प आएगा।

 

YouTube video

 

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंस्टेंट डोसा बनाने की विधि बताई है। 5 मिनट में बनने वाली इस रेसिपी से क्रिस्प डोसा आप बना सकते हैं। इस वीडियो में उन्होंने जो डोसा मिक्स बनाया है उसे पहले बनाकर भी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं। यह वीडियो उन लोगों के लिए बड़े काम का है जिन्हें फटाफट डोसा बनाना और खाना हो। यह इंस्टेंट रेसिपी लोगों को काफी पसंद आई और काफी लाइक्स में दिए गए।

YouTube video

 

अब अगर आप बहुत अच्छे से डोसा तवे पर फैलाने की टेक्निक समझना चाहती हैं तो ये वीडियो ज़रूर देखिए। आप आसानी से यह टेक्निक सीखकर क्रिस्प डोसा बना सकती है। kitchen by vini चैनल में डोसा घोल को तवे पर सही तरीके से फैलानी की विधि बताई और तरीके बताए जिससे कि डोसा क्रिस्प बनें और तवे पर न चिपके। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें गैस की आंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

YouTube video

 

ये हैं बिहार के 3 फेमस अचार, जानिए रेसिपी

घर-घर में फेमस है ये 5 महाराष्ट्रीय स्नैक्स