वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दौर पिछले एक साल से चलता आ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों में ही है और वे कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज को अपनी लाइफ में शामिल कर रहे है। इस लॉकडाउन और कोरोना महामारी ने बॉलीवुड स्टार्स को भी शेफ बना दिया है। बॉलीवुड स्टार्स पहले शूटिंग में व्यस्त रहते थे लेकिन अब वे कुकिंग में व्यस्त रहने लगे है। वे खुद को किचन में व्यस्त रखकर अपने और अपने घरवालों के लिए खाना पका रहे हैं। इन स्टार्स में दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, करन जौहर और अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल है। आइये जानते है कि किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी दिखाई अपने अंदर की कला और खोला खाना खजाना का पिटारा।
दीपिका पादुकोण

इस महामारी के दौर ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी शेफ बना दिया। इस बात की जानकारी खुद उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने दी है। रणवीर ने इंस्ट्राग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, दीपिका ने उनके लिए थाई सलाद, टॉम-यम सूप और थाई ग्रीन करी तैयार किया है। इसके साथ ही दीपिका ने एक केक भी बनाया है जिसे उन्होंने आइसक्रीम और कुछ कुकीज़ के साथ एन्जॉय किया।गौरतलब है कि, महामारी के दौरान सभी स्टार्स अपने घरों में कैद है ऐसे में सभी की अंदर की कला उभरकर बाहर आ रही है। जैसे की हमने बताया कि दीपिका ने अपने हाथ से कई लजीजदार डिश तैयार की है ऐसेही ही कई और सेलेब्रिटीस भी है जिन्होंने कई तरह के व्यंजन अपने हाथ से तैयार किए है।
कार्तिक आर्यन

फिल्म प्यार का पंचनामा से अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक महामारी के दौरान केक बना रहे है। कार्तिक लॉकडाउन में अपने शहर गुवाहटी में है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा कि, सात साल बाद अपने परिवार के साथ बहन का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने स्पेशल केक बनाया।
जान्हवी कपूर

ख्वाबों की शहजादी श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर ने भी इस लॉकडाउन में खाना बनाने में हाथ बंटा रही है। लॉकडाउन के दौरान जाहन्वी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमे वे गाजर का केक बना रही थी। उन्होंने अपनी बहन के लिए यह केक बनाया था। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया-वह “अपनी बहन ख़ुशी के लिए गाजर का केक बनाई हैं”। इसके लिए जान्हवी ने ख़ुशी से फीडबैक भी मांगा। इतना ही नहीं शहीद कपूर के भाई ईशान कट्टर ने भी जाहन्वी की एक फोटो को इंस्टाग्राम पर डाला। इस तस्वीर में जाहन्वी खाना बना रही है। इसे शेयर करते हुए ईशान ने कैप्शन भी दिया उन्होंने लिखा कि, “शेफ जाहन्वी ऑल नाईट रिजर्व्ड।”
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी लॉकडाउन का पूरा इस्तेमाल करते हुए खाना बनाया। उन्होंने लॉकडाउन में अपने पिता के 59 वें जन्मदिन पर बाहर से केक मंगाने के बजाय घर पर ही तैयार किया। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कहा कि उनके पिता को यह केक बहुत पसंद है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इसे शेयर किया। और फोटो पर कैप्शन दिया कि, “आज मेरे पिता का 59th बर्थडे है। तो मेने केक बनाने का फैसला लिया।”
सोनम कपूर

इस सभी सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अनिल कपूर की दुलारी सोनम कपूर भी शामिल है। सोनम ने लॉकडाउन में वॉलनट चॉकलेट केक बनाया। आपको बता दें कि, सोनम ने इसके पहले भी खाना बनाया था। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी।
