Wonderchef Slow Juicer       

 
 
 

व्हाइट कलर बॉडी में डिजाइन वंडरशेफ के स्लो जूसर में आप हैल्दी जूस का मजा उठा सकती हैं। इसकी स्लो स्क्वीजिंग मैक्निजम टैक्नोलॉजी काफी प्रभावी है जो मिनरल और विटामिन को काफी हद तक बचाए रखती है। ये साधारण जूसर से बिल्कुल भिन्न है। इसकी स्पीड 80 आरपीएम है और यह इस्तेमाल में भी सुविधाजनक है। इस पर 1वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। इसकी पॉवर कंजम्प्शन 250 वॉट है।

कीमत- लगभग 14,500 रुपये।
यह वजन में काफी हल्का है।
यह आवाज थोड़ी ज्यादा करता है।

 -Kent Cold Pressed Juicer

                                          

 

                                                                                       

इसमें सब्जी और फलों को काटने की जरूरत नहीं पड़ती। साबुत खाद्य पदार्थ डालते हैं। इसकी बॉडी फूड ग्रेड क्वालिटी मटीरियल से बनी है, जो इस्तेमाल के साथ साफ-सफाई में भी बेहद आसान है। इसके एक्शन मोटर रिवर्स कर चलाने से पल्प ब्लॉकेजेस भी साफ हो जाती है। इसकी मोटर की क्षमता 65 आरपीएम है और पॉवर कंजम्प्शन 250 वॉट है।

 कीमत- लगभग 12,000 रुपये।

यह अवाज काफी कम करता है।
इसका वजन 7.2 है यानी भारी है।

 Greenline Silent Cold Press Juicer

                                              

     

पौष्टिक और स्वादिष्ट जूस का लुत्फ उठाने के लिए आप अपने घर ग्रीन लाइन का कोल्ड प्रेस जूसर भी ला सकते हैं। इसकी लो स्पीड जूस की क्वालिटी मिनरल्स व विटामिन को बचाए रखती है। सभी की तरह इसमें भी कोल्ड प्रेस टैक्नोलॉजी है और सुविधापूर्वक सभी खाद्यपदार्थों का जूस निकाला जा सकता है। इसमें 1 जूसिंग स्क्रू, 1 पूशर, 2 कंटेनर, 1 स्ट्रेनर, 1 ब्रश, 1 कवर और 1 हॉपर दिया हुआ है। इसमें 1 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। यह साफ-सफाई में भी आसान है।

कीमत- लगभग 12,000 रुपये।
इसमें कई प्रकार के बॉडी पार्ट्रीस दिए गए हैं।
बिजली की खपत 500 वॉट है।

Usha Nutripres

 

                                                                                                                         हैल्दी जूस के लिए आप उषा का यह मॉडल चुन सकती हैं। इसमें आम जूसर के मुकाबले गाढ़ा जूस निकलता है। इसमें फल, सब्जियों के अलावा  गन्ने जैसी कड़े फल का भी जूस निकल सकता है। इस्तेमाल में आसान है।  इसमें 75 मिमी का फुल माउथ फीडर ट्यूब दिया गया है। इसमें स्मार्ट कैप और 2 जार दिए गए हैं, पल्प और जूस कंटेनर। इसे एक बार मेंअधिकतम  30 मिनट तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी स्पीड 65  आरपीएम  और पॉवर  कंजम्प्शन 240 वॉट है।
 
 
 
 
 
 
 कीमत- लगभग 27,000 रुपये। 

इसमें फाइन, कोर्स और डैजर्ट फिल्टर जैसे 3 फिल्टर उपलब्ध हैं।

  यह कीमत में काफी महंगा है।

Hurom HH Elite

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

                                                                                  

 

 

 

स्लो स्क्वीजिंग सिस्टम जैसी टैक्नोलॉजी से बना ह्यूरोम का स्लो जूसर भी काफी प्रभावी है। इसकी स्पीड 43 आरपीएम है। इसमें सब्जियों, फल, हरे पत्तों, नट्स और गेहूं का जूस निकाला जा सकता है। इसकी स्लो टैक्नोलॉजी की खास बात यह है खाद्य पदार्थों को पीसने की जगह धीमी गति से दबा कर जूस निकलता है। जिसकी वजह से कम हीट पैदा होती है और विटामिंस व पोषक तत्व कम मात्रा में नष्ट होते हैं। इसकी मोटर पर 10 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है। 

कीमत- लगभग 28,000 रुपये।

इसकी बॉडी काफी मजबूत है। 

इसमें फिल्टर के ऑप्शन उपलब्ध नहीं हैं।