सर्व-2,तैयारी में समय- 20 मिनट,बनने में समय-45 मिनट (जमने तक का समय)
 
बेस के लिए 
 
  • चाॅकलेट बिस्कुट का चूरा 2 कप,
  • बटर साॅफ्ट 2 बड़े चम्मच।
बेस की विधि
 
बेस की सारी सामग्री पाई टिन में लगाएं व फ्रिज में जमाने के लिए रखें।
 
कस्टर्ड के लिए सामग्री
 
  • दूध 1 कप,
  • चीनी 3 बड़े चम्मच
  • काॅर्नफ्लोर 5 छोटे चम्मच
कस्टर्ड विधि
1- सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं।
 
भरावन के लिए
 
  • कस्टर्ड 1 कप,
  • काॅफी 2 छोटे चम्मच,
  • चाॅको चिप्स 1/4 कप,
  • जिलेटिन 2 छोटे चम्मच,
  • गाढ़ी क्रीम 300 ग्राम।
गार्निशिंग के लिए
  • चॉकलेट सॉस
  • कटा नारियल
पाई बनाने की पूरी विधि-
1. सबसे पहले थोड़े पानी में जिलेटिन घोलें। अब गर्म कस्टर्ड में काॅफी मिलाएं।
2. क्रीम फेंटें और इसमें धीरे धीरे कॉफी कस्टर्ड मिलाएं और इसके बाद जिलेटिन
मिला दें।
3. अब इसमें थोड़े चाॅको चिप्स मिलाकर पाई बेस पर डालकर जमाएं
4- जब जम जाए तो चॉकलेट सॉस, कटे नारियल और चाॅको चिप्स से सजाकर परोसें।