सामग्री:
बेसन बारीक 1 कप, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हींग पाउडर चुटकीभर, जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच और चीले सेकने के लिए थोड़ा सा रिफाइंड ऑयल।
विधि:
बेसन को छानकर उसमें नमक, मिर्च, जीरा पाउडर और हींग डालकर पानी के साथ गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें हरा धनिया भी मिला दें। एक भारी लोहे के तवे पर थोड़ा सा तेल ब्रश से लगाएं और गरम तवे पर एक चमचा घोल भरकर फैला दें। थोड़ा सा तेल डालकर दोनों तरफ से करारा सेंक लें। गरम-गरम में तेज चाकू से डेढ इंच चौड़ी पट्टियां चीले की काटें और उन्हें रोल कर दें। एक  प्लेट के  बीच में सॉस रखें और चारों तरफ पिनव्हील्स सजा दें ́। न्यू स्टाइल चीला तैयार है।