सामग्री:
  • खजूर (गुठली रहीत) 6-8
  • कैलीफोर्निया वॉलनट 6-8
  • दूध 250 मिली
  • बर्फ आवश्यकतानुसार
विधि:
  1. खजूर को मिक्सर में डालें।
  2. कैलीफोर्निया वॉलनट और दूध डालकर ग्राइंड कर लें।
  3. अब बर्फ डालकर दोबारा ग्राइंड करें।
  4. गिलासों में डालकर तुरंत परोसें।

आगे भी पढ़िए-

मिक्स वेज कैलीफोर्निया वॉलनट फ्राइड राइस

 

सामग्री:
  • पके चावल 250 ग्राम
  • तेल/मक्खन 10 मिली
  • चौकोर कटी प्याज 100 ग्राम
  • लहसुन की कली (मसली हुई) 1
  • मिक्स सब्जियां (हरी शिमला मिर्च, गाजर, हरी मटर, 100 ग्राम, फ्रेंच बीन्स, बेबी कॉर्न, मशरूम पनीर) कटी हुई 1 कप
  • पिसी काली मिर्च 5 ग्राम
  • सोया सॉस 5 मिली
  • तिल 15 ग्राम
  • भुने कैलीफोर्निया वॉलनट 50 ग्राम
  • नींबू रस 5 मिली नमक स्वादानुसार
विधि:
  1. पैन में तेल गर्म करें।
  2. प्याज फ्राई करें और मसला लहसुन, मिक्स सब्जियां, सोया सॉस, नमक, उबला चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  3.  नींबू रस डालकर तिल और कैलीफोर्निया वॉलनट से सजाकर गर्मागर्म परोसें।

आगे भी पढ़िए-

कैलीफोर्निया वॉलनट पनीर फिंगर्स

 

सामग्री:
  • शेज़वान सॉस/चटनी आवश्यकतानुसार,
  • पनीर (लंबे भागों में कटा) 200 ग्राम,
  • चिली सॉस आवश्यकतानुसार,
  • टमाटर सॉस आवश्यकतानुसार,
  • चिली फ्लैक्स (कुटी मिर्च) आवश्यकतानुसार,
  • काली मिर्च पाउडर 30 ग्राम,
  • तले हुए कैलीफोर्निया वॉलनट (पिसे) 50 ग्राम,
  • मकई का माड़ (कॉर्न स्टार्च) 50 ग्राम, तलने के लिए तेल आवश्यकतानुसार
  • पुदीना चटनी आवश्यकतानुसार नमक स्वादानुसार
विधि:
  1. एक बाउल में शेज़वान सॉस, चिली सॉस, टमाटर सॉस, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर व नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  2. बाउल में पनीर के लंबे, कटे टुकड़े (पनीर फिंगर्स) मसाले व सॉस डालकर चलाएं ताकि अच्छी तरह लिपट जाएं।
  3. मकई का माड़ छिडक़कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  4. एक जगह पर तले हुए कैलीफोर्निया वॉलनट फैलाएं और पनीर फिंगर्स को उसमें डाल दें।
  5. अब पनीर फिंगर्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  6. सॉस या पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

ये भी पढ़ें-

बनाएं शुगरफ्री रेसिपी पीनट रॉक्स

हैल्दी हार्ट के लिए बनाएं ये हैल्दी चाट

सोया फ्लेक्स पनीर एवं मक्का सैंडविच