सामग्री
- लाल टमाटर-1 किलो
- सिरका 1/4 प्याला
- चीनी- ढ़ाई बड़े चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- नमक-चुटकी भर
- सोडियम बेंनजुएट- 1छोटा चम्मच
विधि-
1- सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो-पोंछकर 4-4 टुकड़ों में काट कर उनका गूदा बना लें।
2-अब इसे छलनी से छानकर बीच हटा दें। भारी पेंदे के बर्तन में टमाटर और चीनी डालकर पकाएं। चीनी आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
3-जब पानी कम होने लगे तो सिरका और नमक डालकर पकाएं। जब सॉस गाढ़ा हो जाए तब आंच से उतारकर गरम मसाला डालें। अब बिल्कुल थोड़े से पानी में सोडियम बैनजुएट मिलाकर तैयार कैचअप में मिलाएं इससे सॉस ताज़ा रहता है।
टमाटर की और भी रेसिपीज़ पढ़ें-
सीखें टोमैटो प्यूरी की आसान रेसिपी
