सर्व- 2,तैयारी में समय- 15 मिनट, बनने में समय-30 मिनट

सामग्री-

  • स्लाइस सेब 1 कप
  • ब्राउन शुगर 1/4 कप
  • मक्खन 1 बड़ा चम्मच
  • पिसी दालचीनी 1 चुटकी
  • दूध 2 कप
  • चीनी 1/4 कप
  • वनीला कस्टर्ड पाउडर 2 छोटे चम्मच
  • चाॅकलेट साॅस 2 बड़े चम्मच।

विधि
1- सबसे पहले गर्म मक्खन में कटे सेब व ब्राउन शुगर मिलाएं। इसे नरम होने तक पकाएं। फिर पिसी दालचीनी डालें।
2- अब इसमें दूध और चीनी उबालकर वनीला कस्टर्ड मिलाएं। अब इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
3-पके हुए सेब डेजर्ट कप में डालकर उफपर से कस्टर्ड डालें। चाॅकलेट साॅस छिड़ककर परोसें।

ये भी पढ़ें