मैक्सिकन कार्न चाट
सामग्री :
- उबले कार्न 1 कप
- बारीक कटी लाल पत्तागोभी 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटी हरी बंदगोभी 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटी प्याज 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी हरी शिमलामिर्च 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटा टमाटर 1 बड़ा चम्मच
- टोमैटो कैचप 1 बड़ा चम्मच, नमक
- चाट मसाला और जीरा पाउडर स्वादानुसार
- थोड़ी सी सेकी हुई पापड़ी या खाखरा
विधि :
- उबले कार्न में उपरोक्त लिखी सभी सामग्री मिलाएं और ऊपर से सेकी हुई पापड़ी या खाखरा छोटे टुकड़ों में तोड़ कर डालें।
- बढिय़ा मैक्सिकन चाट तैयार है।
ब्राउन राइस स्पाइसी चाट

सामग्री:
- उबला ब्राउन राइस 1 कप
- बारीक कटा प्याज- 2 बड़े चम्मच
- भुने चने की दाल 2 बडे चम्मच
- भुनी मूंगफली छिलका रहित 2 बड़े चम्मच
- उबले मक्की के दाने 2 बड़े चम्मच
- छोटे क्यूब में कटे टमाटर 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटी शिमलामिर्च 2 बड़े चम्मच
- लहसुन की चटनी
- नींबू का रस
- खट्टी-मीठी चटनी और नमक स्वादानुसार
- सजावट के लिए थोड़ा सा कटा हरा धनिया
विधि:
- ब्राउन राईस में ये सभी सामग्री मिलाकर तुरंत सर्व करें।
चुलबुली मटरा चाट

सामग्री :
- सफेद मटरा 250 ग्राम
- खाने वाला सोडा 1/4 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- दालचीनी 1 इंच टुकड़ा
- साबुत बड़ी इलायची 1 नग
- लौंग 4 नग
- बारीक कतरा प्याज ½ कप
- बीजरहित क्यूब में कटा टमाटर ½ कप
- बारीक कतरा अदरक
- हरीमिर्च 1 बड़ा चम्मच
- इमली का गाढ़ा पल्प 2 बड़े चम्मच
- बारीक कतरा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच
- चाट मसाला
- नमक
- जीरा पाउडर
- लालमिर्च पाउडर स्वादानुसार
- हरी चटनी
- मीठी चटनी आवश्यकतानुसार
विधि :
- मटरा को साफ करके पानी से धोएं और चार कप पानी व खाने वाले सोडे के साथ रात भर भिगो दें।
- सबेरे पानी से अच्छी तरह धोएं।
- मटरा में दो कप पानी, लौंग, इलायची, दालचीनी, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर प्रेशरकुकर में गलने तक पकाएं।
- इस मटर में से दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची निकाल लें।
- बाकी सभी सामग्री मिलाएं और सर्विंग प्लेट में मटरा रखें, ऊपर से खट्टी मीठी चटनी डालकर सर्व करें।
स्पाइसी वेजीटेबल भेल

सामग्री :
- मिक्सड लाल
- हरी पीली शिमलामिर्च (छोटे क्यूब में कटी) ½ कप
- फ्रांसबीन छोटे टुकड़ों में कटी 2 बड़े चम्मच
- छोटे क्यूब में कटी गाजर ½ कप
- बारीक कटी पत्तागोभी ½ कप
- उबली हरी मटर ½ कप
- हरेप्याज छोटे टुकड़ों में कटे ½ कप
- सोया सॉस 2 छोटे चम्मच
- चीनी 1 छोटा चम्मच
- कालीमिर्च चूर्ण ½ छोटा चम्मच
- भुनी मूंगफली के दाने 3 बड़े चम्मच
- भुने चने 3 बड़े चम्मच
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
- चाट मसाला और नमक स्वादानुसार
- टोमैटो चटनी 1 बड़ा चम्मच
- ऑलिव ऑयल 1 बड़ा चम्मच
- मुरमुरे 1 कप
विधि :
- एक नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करके गाजर और फ्रांसबीन पांच मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि थोड़ी गल जाए।
- इसमें मिक्सड शिमलामिर्च, पत्तागोभी, हरी मटर और हरी प्याज डालकर तीन चार मिनट सॉटे करें।
- नमक, चीनी व सोया सॉस डालकर उलटे-पलटें, फिर गैस बंद करके बची सामग्री मिलाकर तुरंत सर्व करें।
इन्हें भी ज़रुर ट्राई करें