सर्व- 2,तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में  समय- 25 मिनट
सामग्री-
  • मैदा 120 ग्राम,
  • मुलायम मक्खन 60 ग्राम,
  • चीनी 10 ग्राम,
  • नमक 1/4 छोटा चम्मच,
  • ठंडा पानी कुछ बूंदें।

केक की पपड़ी या क्रस्ट बनाने की विधि

1- सबसे पहले मैदा, नमक, चीनी व मक्खन के मिश्रण का आटा गूंधें।

2- अब इसकी 1/4 इंच मोटी तह को पाई टिन में लगाकर कांटे से गोदें।170 से. पर 10-15 मिनट तक बेक करें।

भरावन के लिए सामग्री

  • मक्खन 2 बड़े चम्मच
  • चीनी 2 बड़े चम्मच
  • उबली और मसली शकरकंद- 1 कप
  • दूध- 1/2 कप
  • काॅर्नफ्लोर- 2 छोटे चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • काली मिर्च 1 चुटकी
  • पिसी दालचीनी 1 चुटकी,
  • गाढ़ी क्रीम 1/2 कप।

 विधि

1. सबसे पहले दूध मक्खन और दूध में घुला काॅर्नफ्लोर मिलाकर हल्का गाढ़ा

होने तक पकाएं।

2. अब बाकी सामग्री भी मिला दें। तैयार मिश्रण को पहले से बेक पाईक्रस्ट में डालें और जमने तक 20-25 मिनट बेक करें।

और भी पाई रेसिपीज़ पढ़ें-

सीखें टेस्टी वॉलनट पाई रेसिपी

एप्पल क्रंबल पाई

सबके मन को भाएगा ये मड पाई