सामग्री-

  • आम का गूदा 2 कप,
  • मैंगो फ्रूटी 1/4 कप,
  • चीज़ स्प्रेड 3 बड़े चम्मच,
  • पिसी चीनी 1/2 कप,
  • काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच,
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्मच,
  • फेंटी क्रीम 2 कप,
  • आम के स्लाइस 1 कप।
  • जिलेटिन (पानी में घुला) 2 छोटे चम्मच,

 

बेस के लिए
स्पंज केक स्लाइस, मैंगो फ्रूटी थोड़ी-सी।

विधि
1. केक टिन में स्पंज केक की परत लगाएं। फ्रूटी में भिगोएं व ठंडा
करें।

2. चीज़ स्प्रेड को चीनी, आम के गूदे, फ्रूटी क्रीम, नींबू का रस व काली मिर्च के साथ फेंटें।

3. गर्म पानी में घुली जिलेटिन मिश्रण में मिलाएं।

4. सेट स्पंज पर मिश्रण डालकर ठंडा करें।

5. जब चीज़ केक जम जाए तो आम के टुकड़ों से सजाकर परोसें।