शनिवार को ज़रुर बनाएं खिचड़ी
अक्सर जब भी हल्का खाना हुआ तो आप खिचड़ी बना लेती होंगी लेकिन शनिवार को खिचड़ी बनाना बेहद ही शुभ होता है। तो हफ्ते में एक दिन उड़द की खिचड़ी बनाएं और शनिदेव को करें प्रसन्न
काला चना
मुठ्ठी भर चना जहां आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है वहीं शनिवार के दिन काले चने का सेवन शनिदेव की पूर्ण कृपा होगी। आप चने को किसी रुप में भी खा सकते हैं।
चिड़वा और मुरमुरे
चिड़वे का पोहा आप अक्सर अपने ब्रेकफास्ट में बनाते होगें। लेकिन क्या आपको पता है चिड़वा खासतौर पर शनिवार को खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अगर नहीं पता तो आपको बता दें कि चिड़वा और मुरमुरे शनिवार के दिन ज़रुर खाएं। इससे घर में खुशहाली होगी।
