सर्विंग- 4  तैयारी में समय- 10 मिनट   बनने में समय 20 मिनट 
सामग्रीः

  • काजू 150 ग्राम,
  • चीनी 75 ग्राम,
  • बादाम 50 ग्राम,
  • चीनी 2 बड़े चम्मच,
  • केसर के 10-12 धागे,
  • केवड़ा एसेंस 1/4 छोटा चम्मच,
  • पिस्ता बारीक कतरा 2 छोटे चम्मच और
  • चांदी का वर्क (ऐच्छिक)।

विधिः

  1. बादाम को छह घंटे भिगोकर छीलें व बारीक पीस लें।
  2. नाॅनस्टिक कड़ाही में चीनी के साथ गाढ़ा
  3. होने तक घोटें।
  4. इसमें केवड़ा एसेंस में केसर के धागे और पिस्ता भी मिला दें।
  5. काजू को मिक्सी में सूखा पीसकर पाउडर बनायें।
  6. चीनी में पानी डालकर एक तार की चाशनी बनायें और काजू पाउडर घोटें, गैस बंद कर दें।
  7. मिश्रण आटे की लोई की तरह हो जाना चाहिए।
  8. काजू वाला मिश्रण थोड़ा सा हाथ में लें और लोई की तरह बेलें, बीच में बादाम वाला मिश्रण रखकर रोल करें।
  9. इच्छानुसार टुकड़े काट लें।
  10. चांदी का वर्क लगाकर सर्व करें।