प्रालीन
सामग्री-
विधि
- छिलका रहित मूंगपफली 1 कप,
- चीनी 1/2 कप,
- मक्खन 1 बड़ा चम्मच,
- पानी 1/4 कप,
- कोको पाउडर 1/2 कप।
1. मूंगफली को पैन में सुनहरा होने तक भूनें व ठंडा करें। इसे दरदरी करके एक ओर रखें।
3. धीमी आंच पर चीनी पिघलने व सुनहरी होने तक भूनें।
4. अब इसमें पानी, मक्खन व मूंगफली मिलाकर आंच से उतारें।
5. मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें व हाथ से गोले बना लें।
6. बटर पेपर पर रखें और कोको पाउडर में लपेटकर परोसें।

क्रीम ब्रूली
सामग्री-
- दूध 300 मि.ली.,
- क्रीम 800 मि.ली.,
- अंडे 8, अंडे की जर्दी 4,
- चीनी 200 ग्रा.,
- ब्राउन शुगर कैरेमल के लिए,
- वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच।
विधि
1. चीनी, अंडा व एसेंस फुलावट आने तक फेंटें।
2. दूध् व क्रीम 20 मिनट तक गर्म करके ठंडा करें।
3. क्रीम का मिश्रण पतली धर बनाकर धीरे-धीरे अंडे वाले मिश्रण में डालें व हिलाएं।
4. मिश्रण को कपों में पलटें।
5. बेकिंग ट्रे में थोड़ा पानी डालें।
0 6. कप ट्रे में रखें। 5-20 मिनट तक 150 पर बेक करें।
7. फिर फ्रिज में ठंडा करें।
8. परोसने से पहले हर कप में थोड़ी-सी ब्राउन शुगर डालें और शुगर टाॅर्च से चीनी को जला लें।

आइसक्रीम विद नारियल पैनकेक
सामग्री-
- स्प्रिंगरोल शीट 4-5,
- कद्दूकस नारियल 1 कप,
- चीनी 1/4 कप,
- तलने के लिए तेल 1/2 कप,
- कटे मिक्स मेवे कुछ स्कूप,
- वनीला आइसक्रीम 1/4 कप,
- पिसी इलायची 1/2 छोटा चम्मच।
विधि
1. सूखा नारियल भूनें। चीनी व पिसी इलायची मिलाएं।
2. कुछ मिनट तक पकाएं।
3. इसमें मेवे डालें।
4. स्प्रिंग रोल शीट के बीच में भरावन रखकर मोड़ें।
5. किनारों से बंद करें व काॅर्नफ्रलोर पेस्ट लगाएं।
6. गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
7. ठंडा करके बीच में से तिरछा काटें व आइसक्रीम डालकर परोसें।

क्रीम फ्रूट ट्रफल
सामग्री-
- बीजरहित आलूबुखारा स्लाइस 1,
- बीजरहित आड़ू स्लाइस1,
- स्ट्राॅबरी क्रश 1/4,
- फेंटी क्रीम 1,
- बीजरहित चैरी 1/2,
- आइसिंग शुगर 2,
- सेब का जूस 1 गिलास,
- चीनी 1/4 चम्मच,
- चाॅकलेट केक स्लाइस कुछ।
1. सेब का जूस व चीनी, हल्की चाशनी बनने तक गर्म करें।
2. क्रीम में स्ट्राॅबरी क्रश व चैरीज़ मिलाएं।
3. केक स्लाइस एक प्लेट में रखें। इस पर सेब की चाशनी डालें।
4. ऊपर से कटे फल डालकर, चम्मच से क्रीम डालें।
5. अब केक की दूसरी परत से ढकें और ऊपर से सेब की चाशनी डालें।
6. क्रीम डालकर परोसें।

ब्लूबेरी कुल्फी
सामग्री-
विधि
- फुल क्रीम दूध् 1/2 लीटर,
- चीनी 1/2 कप, (2 चम्मच दूध् में घुला) कार्नफ्रलोर 2 छोटे चम्मच, ब्लूबेरी का गूदा 1/2 कप,
- ताजी क्रीम 200 मि.ली.।
1. दूध् में चीनी डालकर मात्रा आधी हो जाने तक उबालें व काॅर्नफ्लोर गाढ़ा करें।
2. ताजी क्रीम मिलाकर मिश्रण ठंडा करें।
3. ब्लूबेरी के गूदे में मिलाएं। तैयार कुल्फी मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरकर जमाएं और ब्लूबेरी का गूदा डालकर परोसें।